मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति ने दिया तीन तलाक, पुलिस ने दर्ज की मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2019

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले स्थित सुजरू गांव में एक व्यक्ति पर कथित तौर पर एक साथ तीन तलाक देने का मामला दर्ज किया गया है। कोतवाली पुलिस थाना के प्रभारी अनिल कपरवन ने बताया कि आफताब और उसके परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम, 2019 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें: पत्नी से ज्यादा ‘पढ़ाई’ में रुचि रखता था पति, तलाक तक पहुंची बात

पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और मांग पूरी नहीं होने पर आफताब ने उसे एक साथ तीन तलाक दे दिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आफताब ने उसकी पिटाई की और उसे मायके छोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि दोनों की तीन साल पहले शादी हुई थी।

प्रमुख खबरें

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति

Vivaan Kapoor ने ISSF विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत, भारत के लिए पक्का किया Olympic कोटा

भीम-मीम ने उड़ाई दो लड़कों की नींद! UP का थर्ड फ्रंट किसका बिगाड़ेगा खेल?

Mumbai रेलवे स्टेशनों पर छठ पूजा के भोजपुरी गाने बजाने पर भड़की Shiv Sena UBT और MNS