Philippines में कचरे का ढेर ढहने से एक की मौत, कम से कम 27 लापता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2026

फिलीपीन के एक शहर में कचरा पृथक्करण केंद्र पर कचरे का विशाल ढेर ढहने से वहां काम कर रहे मजदूर दब गए, जिससे एक महिला की मौत हो गयी तथा सात लोग घायल हो गए और कम से कम 27 अन्य लापता हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राहतकर्मियों ने अब तक आठ लोगों को जीवित बाहर निकाला है और अब भी मलबे में फंसे लापता लोगों की तलाश जारी है। क्षेत्रीय पुलिस निदेशक ब्रिगेडियर जनरल रोडरिक मैरानन ने बताया कि जिन लोगों को बचाया गया, उनमें एक महिला लैंडफिल कर्मी भी थी, जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। बाकी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

मैरानन ने कहा कि प्रारंभिक पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक 27 लोग अब भी लापता हैं और उनकी तलाश के लिए खोज एवं बचाव अभियान जारी है। वहीं, सेबू सिटी के मेयर नेस्टर आर्काइवल ने शुक्रवार को बताया कि कम से कम 12 लोगों को बचाया जा चुका है, जबकि 38 लोग अब भी लापता हैं। पुलिस और मेयर द्वारा बताए गए आंकड़ों में अंतर का कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है।

प्रमुख खबरें

ऑपरेशन टाइगर अंतिम चरण में, Monsoon Session से पहले शिंदे को मिलेंगे 7 UBT MP!

Hyderabad में Donald Trump Avenue: US-India संबंधों में नई मिसाल, 23 जून को उद्घाटन

Siberia में आसमान से गिरा Russia का Tu-22M3 बॉम्बर, Live Crash का खौफनाक वीडियो आया सामने

मिलिट्री जैसी Security में होगा NEET Exam! Annamalai बोले- ये Student के लिए उचित नहीं