LJP के संविधान में एक व्यक्ति एक पद का उल्लेख लेकिन 3 पद पर थे चिराग: पशुपति पारस

By अनुराग गुप्ता | Jun 16, 2021

नयी दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी को लेकर चाचा और भतीजे में वर्चस्व की लड़ाई जारी है। एक-दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे हैं। पहले चिराग पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चाचा पशुपति पारस पर हमला बोला और अब चाचा पशुपति पारस का बयान सामने आया है। पशुपति पारस ने पार्टी के संविधान का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें साफ लिखा है कि एक व्यक्ति एक पद। 

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के संविधान के खिलाफ एक व्यक्ति 3 पद पर रहा, इसलिए पार्टी ने फैसला लिया कि इन्हें (चिराग पासवान) संसदीय दल के नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से मुक्त किया जाए। 

इसे भी पढ़ें: चाचा-भतीजे में छिड़ी जंग, चिराग ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, समर्थकों ने किया पशुपति के घर का घेराव 

उल्लेखनीय है कि चिराग ने कहा था कि भविष्य में कानूनी लड़ाई लड़नी होगी। पार्टी ही मेरा परिवार है। पार्टी में अनुशासन की जरूरत है। अब मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि विवाद को बंद कमरे में सुलझाना चाहता था। चाचा कहते तो मैं उन्हें संसदीय दल का नेता बनवा देता लेकिन उन्होंने जो तरीका अपनाया वह गलत है। पार्टी के संविधान के अनुरूप नहीं है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले चिराग पासवान ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर खुद को संसदीय दल का नेता बनाए जाने का अनुरोध किया है। जबकि नाराज चिराग समर्थकों के पशुपति पारस के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर