बिहार के अररिया में संपत्ति विवाद ने लिया खूनी रूप, गोली मारकर हत्या के बाद दूसरे व्यक्ति को जिंदा जलाकर घर फूंका।

By Renu Tiwari | Aug 30, 2025

बिहार के अररिया जिले में शनिवार को संपत्ति विवाद को लेकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई और एक अन्य को आग लगा दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान जय कुमार यादव और नयन यादव के रूप में हुई है। दोनों दूर के रिश्तेदार हैं। अररिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंजनी कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा,“घटना शनिवार तड़के नवटोला धनसौरी गांव में हुई। ग्रामीणों के अनुसार, संपत्ति विवाद को लेकर नयन यादव ने पहले जय कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और घटनास्थल से सभी वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। एसपी ने कहा, “यह अभी स्पष्ट नहीं है कि नयन यादव की पहले उसके घर के अंदर हत्या की गई और फिर उसके शव को आग लगा दी गई या फिर पहले उसे आग लगाई गई।” उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Ballia Double Murder: पत्नी और दिव्यांग बेटी की हत्या मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार

Ai+ Nova 2 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 7000mAh Battery और 48MP कैमरा से है लैस

DUSU VP Race में निर्दलीय का दबदबा: जानें ABVP और NSUI को भारी अंतर से हराने वाले Deepanshu Shokeen की कहानी

Nepal में आपदाओं से बचाव के लिए Early Warning System लागू करने को शीर्ष प्राथमिकता देंगे PM Balendra Shah