एक फोन कॉल और भारत से भागे बांग्लादेश के राजदूत, क्या चाहते हैं मोहम्मद यूनुस?

By अभिनय आकाश | Dec 30, 2025

भारत और बांग्लादेश के रिश्ते इस वक्त काफी तनावपूर्ण है और इसी बीच एक बड़ा घटनाक्रम भी हुआ। भारत में बांग्लादेश के हाई कमिश्नर रियाज हमीदुल्लाह अचानक रातोंरात दिल्ली छोड़कर ढाका लौट गए हैं। भारत बांग्लादेश रिश्तों के लिहाज से इसे बहुत अहम माना जा रहा है। बांग्लादेश के अखबार प्रथम आलोक के मुताबिक भारत के साथ रिश्तों में जो हालात बने हुए हैं, उसी को लेकर हाई कमिश्नर को तुरंत ढाका बुलाया गया। एक सूत्र के मुताबिक हाई कमिश्नर को एक अर्जेंट कॉल आया। उसके बाद वह उसी रात ढाका पहुंच गए। वहां उनसे भारत के साथ मौजूदा हालात पर बातचीत होनी।

इसे भी पढ़ें: Battle of Begums का चैप्टर क्लोज! एक हुईं दुनिया से रुखसत, एक सत्ता से दूर, 34 साल की लड़ाई में तिल-तिल तबाह होता रहा बांग्लादेश

भारत ने शुक्रवार को बांग्लादेश में हिंदू, ईसाई और बौद्ध सहित धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की बार-बार हो रही घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की और कहा कि वह पड़ोसी देश में स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है। नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ जारी शत्रुता से भारत सरकार चिंतित है। 

इसे भी पढ़ें: मुसलमानों को ऐसी खतरनाक सजा दे रहा चीन! जानकर कांप जाएगी दुनिया

 जहाँ जायसवाल ने कहा कि भारत घटनाक्रम पर कड़ी नजर रख रहा है और हिंदू, ईसाई और बौद्ध सहित अल्पसंख्यकों के खिलाफ जारी शत्रुता पर गहरी चिंता व्यक्त की है। हम मयमनसिंह में हाल ही में एक हिंदू युवक की हत्या की निंदा करते हैं और उम्मीद करते हैं कि इस अपराध के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

 

प्रमुख खबरें

World Cup में नस्लवाद का बवाल! Referee Shaun Evans को FIFA ने दी क्लीन चिट, कहा- कोई उल्लंघन नहीं

Justin Trudeau और Katy Perry की पिकनिक डेट, Santa Barbara में रोमांटिक तस्वीरें हुईं वायरल

तमिलनाडु में पैदा होने वाले हर बच्चे पर 1.28 लाख रुपये का कर्ज, विजय सरकार का श्वेत पत्र

Tamil Nadu पर 10 लाख करोड़ का कर्ज! TVK सरकार का White Paper, स्टालिन की DMK पर बड़ा हमला