अनंतनाग में सुरक्षाकर्मियों पर आतंकवादी हमला, एक पुलिसकर्मी घायल, चलाया गया तलाशी अभियान

By अनुराग गुप्ता | Aug 12, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में शुक्रवार को पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त नाका पार्टी पर आतंकवादी हमला हुआ। इस आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। जिसे तत्काल प्रभाव से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही सुरक्षाकर्मियों ने इलाके की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान चलाया है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके में आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त नाका पार्टी पर फायरिंग की, घटना में एक पुलिस कर्मी घायल हुआ जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। तलाशी अभियान जारी है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में बड़ा एनकाउंटर, सुरक्षा बलों ने राहुल भट और अमरीन भट के हत्यारे समते तीन आतंकियों को घेरा 

आर्मी कैंप पर हुआ था हमला

इससे पहले राजौरी जिले के आर्मी कैंप पर फिदायीन हमला हुआ था। जिसमें चार जवान शहीद हो गए। हालांकि जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी भी मारे गए थे। आर्मी कैंप पर आतंकी हमला गुरुवार तड़के हुआ था। यह हमला लगभग तीन साल के अंतराल के बाद जम्मू-कश्मीर में फिदायीन की वापसी का संकेत है। क्योंकि 14 फरवरी, 2019 को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर फिदायीन हमला हुआ था। जिसमें 40 जवान शहीद हुए थे।

प्रमुख खबरें

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant

SIR से 93 लाख नाम हटाकर BJP की मदद का आरोप, Mamata Banerjee ने CEC से मांगा इस्तीफा

Gujarat CID ने चुनावी चंदे में 314 करोड़ की कर चोरी पर तीन दलों पर दर्ज की FIR

Election Commission पर DK Shivkumar का बड़ा हमला, CEC की गिरफ्तारी और SIR रद्द करने की मांग