सरदार पटेल की जिन्ना से तुलना करने वाले बयान पर सीएम योगी ने कहीं ये बड़ी बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2021

औरैया (उप्र)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सरदार पटेल की तुलना जिन्ना से करने वाले राजनीतिक दल को आडे़ हाथों लेते हुये लोगों को ऐसे दलों से सर्तक रहने की अपील की और कहा कि एक (पटेल) देश को जोड़ने वाला था तो दूसरा (जिन्ना) देश को तोड़नेवाला था। योगी ने कहा कि आज अगर माफिया के ऊपर बुलडोजर चल रहा है तो माफिया के शरणदाताओं पर भी एक दिन जरूर चलेगा। औरैया में राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास एवं विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करते हुये मुख्यमंत्री ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिये बगैर कहा कि एक दल के नेता ने पिछले दिनों एक वक्तव्य जारी किया था और भारत की अखंडता के प्रतीक सरदार पटेल की तुलना देश को तोड़ने वाले जिन्ना से करने का प्रयास किया था, इस प्रकार के शर्मनाक और निंदनीय बयानों को पूरे प्रदेश को खारिज करना चाहिये।

इसे भी पढ़ें: मेरठ : भैया दूज पर जेल में बंद भाइयों का तिलक करने के लिए पहुंचीं बहनें,लगी लम्बी लाइन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहले पर्व एवं त्योहार आते ही दंगे शुरू हो जाते थे, आस्था पर भी कुठराघात होता था, छोटे बड़े सभी व्यापारियों की कमाई भी लुट जाती थी। उन्होंने कहा कि यहीं नही आमजन की आस्था पर प्रहार तो होता ही था झूठे मुकदमे सामान्य नागिरकों पर लादकर उन्हें जेल में बंद कर दिया जाता था। आदित्यनाथ ने कहा, आपने पिछले साढे़ चार वर्ष में देखा होगा कि प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ और जिसने दंगा करने का प्रयास किया, उनको दो टूक बता दिया गया है। दंगा करना छोड़ दो, आस्था के साथ खिलवाड. करना छोड़ दो और अगर करोगे तो ब्याज सहित वसूली भी होगी। योगी ने कहा कि संवेदनशील सरकार बिना भेदभाव के काम करती है, विकास योजनाओं में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करती है और सबको समान रूप से लाभ दे रही है। लेकिन तुष्टीकरण किसी का नही करती है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी और केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थो पर उत्पाद शुल्क हटाये जाने की प्रशंसा की।

प्रमुख खबरें

गोल्ड से ज्यादा LA 2028 Olympics के लिए सीधा टिकट मायने रखता है: Savita Punia

Mahalaxmi Vrat Udyapan 2026: महालक्ष्मी व्रत समापन पर करें कलश विसर्जन, दोपहर 12:35 बजे तक है Shubh Muhurat

Meerut Police Encounter: बुजुर्ग महिला की हत्या और लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में पकड़े गए

Shukra Vakri से Mesh, Mithun और Kark राशि वालों की बदलेगी किस्मत, होगी तरक्की