मेरठ : भैया दूज पर जेल में बंद भाइयों का तिलक करने के लिए पहुंचीं बहनें,लगी लम्बी लाइन
भैया दूज मनाने बहनें अपने भाइयों से मिलने जेल पहुंचीं। इस मौके पर बहनों ने भाई को मंगल तिलक किया और उनके दीर्घायु होने की कामना की। मेरठ जेल में बहनों की लंबी लाईन लग गई। चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में शनिवार सुबह 8 बजे से जेल में पर्व मनाया जा रहा है
मेरठ , शनिवार को भाई दूज का पर्व शहर से लेकर जेल तक धूमधाम से मनाया गया। भैया दूज मनाने बहनें अपने भाइयों से मिलने जेल पहुंचीं। इस मौके पर बहनों ने भाई को मंगल तिलक किया और उनके दीर्घायु होने की कामना की। मेरठ जेल में बहनों की लंबी लाईन लग गई। चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में शनिवार सुबह 8 बजे से जेल में पर्व मनाया जा रहा है, जेल प्रशासन ने महिलाओं की परेशानी देखते हुए कहा की किसी भी महिला को वंचित नहीं रहने दिया जायेगा। अधिकारिक तौर पर जेल प्रशासन ने शाम 5 बजे तक का समय रखा है।
मेरठ जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया की सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक बहन जेल में भैया दूज की रस्म पूरी कर सकती हैं। सुबह से ही बहनों का आना शुरू हो गया था। बहनों के लिए जेल प्रशासन की तरफ से पानी, चाय व बिस्किट की व्यवस्था की गई है। बैठने के लिए जेल परिसर के बाहरी हिस्से में टेंट लगवाया गया है, किसी भी बहन को कोई परेशानी न हो इसके लिए महिला सुरक्षा कर्मियों का स्टाफ लगाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते ही अलग से टीम लगाकर सामान चेक किया जा रहा है।
साल 2020 में कोरोना के चलते जेल में भैया दूज का पर्व नहीं मनाया गया था।लेकिन इस वर्ष शनिवार सुबह 7 बजे से ही जेल के बाहर लाइन लगनी शुरू हो गईं। बहन भैया दूज पर अपने भाइयों के लिए गोला, मिठाई, हाथ में बांधने के लिए कलावा, कपड़े और अन्य सामान भी लेकर पहुंचीं। जेल के बाहर पर्ची काउंटर पर भी भीड़ लगी रही। एक साथ 20-20 महिलाओं को ही भेजा जा रहा है।
जेल में भैया दूज मनाने पहुंचीं बहनाें की आंखों में जेल के बाहर ही आंसू बहने लगे, अपने परिवार के साथ सदस्यों के साथ पहुंची महिलाएं कपड़े से आंसू पोछतें हुए नजर आईं। कई महिलाएं भावुक भी नजर आईं।
अन्य न्यूज़