20 गुना बड़े व्यक्ति से युद्ध नहीं करना चाहिए, जेलेंस्की की ट्रंप ने फिर कर दी बेइज्जती, कहा- ये बाइडेन का युद्ध मेरा नहीं

By अभिनय आकाश | Apr 15, 2025

यूक्रेन के सूमी शहर में रूस के मिसाइल हमले में कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, दो बैलिस्टिक मिसाइल से यह हमला  हुआ जब लोग पाम संडे मनाने के लिए एकत्र हुए थे। साथ ही उन्होंने रूस के साथ युद्ध की शुरुआत को जेलेंस्की की बेवकूफी बताया है और कहा है कि 20 गुना बड़े व्यक्ति से युद्ध नहीं करना चाहिए. जेलेंस्की के साथ-साथ ट्रंप पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर भी बरसे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की को इस युद्ध का दोषी ठहराया है। उन्हें लाखों लोगों की मौत के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और जो बाइडेन के साथ जिम्मेदारी साझा करनी होगी। 

इसे भी पढ़ें: कौन हैं नीला राजेंद्र? ट्रंप के एक्सीक्यूटिव ऑर्डर के बाद NASA में भारतीय मूल की टॉप अफसर नीला राजेंद्र को दिखाया गया बाहर का रास्ता

सामने आए हमले के वीडियो फुटेज में, शवों को सड़क किनारे और मलबे के बीच कम्बलों में लपेट कर रखे देखा जा सकता है। वहीं, अग्निशमन दल क्षतिग्रस्त इमारतों के मलबे के बीच कारों में लगी आग बुझाने का प्रयास करते देखे जा सकते हैं। यूक्रेन की ‘स्टेट इमरजेंसी सर्विस’ ने एक बयान में कहा कि हमले में मारे गए व्यक्तियों में दो बच्चे भी शामिल हैं। बयान में कहा गया कि 15 बच्चों समेत 117 अन्य लोग घायल हुए हैं। 

प्रमुख खबरें

Maharajganj में 16 वर्षीय लड़की के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी पकड़े गए

Harsh Sanghvi ने Surat में जनसंपर्क कर जानी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

US के Ohio में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, VHP ने की सुरक्षा की मांग

झांसी: इवेंट मैनेजर से छह लाख रुपये हड़पने के आरोप में सब इंस्पेक्टर समेत पांच पर FIR