Kitchen Hacks: सिर्फ एक स्प्रे और किचन सिंक के सारे कॉकरोच-झींगुर हो जाएंगे गायब, जानें जादुई नुस्खा

By अनन्या मिश्रा | Jul 29, 2025

किचन हम सभी के घर का सबसे मुख्य हिस्सा होता है। किचन घर का वह हिस्सा होता है, जहां पर पूरे परिवार के लिए खाना बनता है। किचन में खाना बनाने के साथ ही कुकिंग के साथ सफाई का भी खास ख्याल रखना चाहिए। वरना किचन में गंदगी और कीड़े-मकौड़े जमा होने लगते हैं। ऐसे में खाना बनाने का भी मन नहीं करता है। लेकिन कई बार किचन में कॉकरोच और चींटी आदि नजर आने लगते हैं। यह स्लैब, सिंक और गैस के आसपास ज्यादा मंडराते हैं। क्योंकि खाना बनाने के दौरान कुछ न कुछ गैस पर गिर जाता है। ऐसे में इसको यदि फौरन साफ नहीं किया जाता है, तो फौरन चींटी जमा होने लगती हैं।

इसे भी पढ़ें: Kitchen Cleaning Hacks: किचन का एग्जॉस्ट फैन साफ करने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, गंदगी और चिपचिपाहट होगी दूर

होममेड कीटनाशक स्प्रे की सामग्री

चूना

कोल्ड ड्रिंक

विनेगर

नींबू के छिलके

काली मिर्च

ऐसे बनाएं होममेड कीटनाशक स्प्रे

सबसे पहले आपको एक बर्तन में पानी लें और फिर इसमें चूने का पाउडर डालकर मिक्स कर आएं।

इसके बाद आप घोल में विनेगर डालकर मिलाएं, नींबू के छिलकों को ब्लेंडर जार में डालकर पीसें।

इस पेस्ट को पानी में डालकर मिला लें और अंत में काली मिर्च पाउडर और कोल्ड ड्रिंक डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।

अब इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भरकर रख लें। अब इस स्प्रे को रात को सोने से पहले सिंक की जाली में छिड़क दें।

सुबह उठकर गर्म पानी करके इस जाली में डाल दें और आप पाएंगे कि सारे कॉकरोच और झींगुर एकदम गायब हो जाएंगे।

ध्यान रखें कि अगर आप इस स्प्रे को रात के समय पानी का काम नहीं होता है। रात में स्प्रे काफी देर तक नाली में पड़ा रहता है। वहीं ज्यादातर कॉकरोच और झींगुर रात के समय निकलते हैं। इस घोल में यह स्प्रे डालने से सिंक में से आने वाली स्मेल भी गायब हो जाएगी।

प्रमुख खबरें

IIT Bombay छात्र Sahil Wakode की मौत पर अनशन जारी, माता-पिता ने की प्रोफेसर और निदेशक की गिरफ्तारी की मांग

Russian Army में भर्ती न हों भारतीय नागरिक, Ministry of External Affairs ने जारी की एडवाइजरी

Allahabad High Court का निर्देश, पुलिस थानों में 24 घंटे चालू रहने चाहिए CCTV कैमरे

Delhi में सबसे गोल-मटोल कुत्ते के खिताब के लिए Gola और Gugu के बीच फाइनल मुकाबला