जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ आतंकियों की मुठभेड़, एक ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2018

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में पुलवामा जिले के अवंतिपुरा इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में शुक्रवार को एक आतंकवादी मारा गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने अवंतिपुरा के बांदेरपुरा-रिंजीपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को सुबह इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के खोज दल पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ चल रही है। एक आतंकवादी ढेर हो गया। उन्होंने बताया कि मृत आतंकवादी की पहचान दक्षिण कश्मीर में पुलवामा के कोइल इलाके के इश्फाक यूसुफ वानी के रूप में हुई। 

प्रमुख खबरें

RBI के संभावित दखल से Forex Market में लौटी मजबूती, 19 पैसे चढ़ा Rupee

IBC के जरिए अटकी रियल एस्टेट परियोजनाओं के 1.4 लाख Home Buyers को मिली राहत

Fiji Sugar Corporation को भारत से मिले 12 Agricultural Drones, खेती में बढ़ेगी तकनीक

Iran ने US के सामने रखा 7-Day Plan, Strait of Hormuz खोलने और शांति वार्ता की रखी शर्त