J&K के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने मार गिराया एक आतंकी, चापरगंग में बंकर पर हुआ ग्रेनेड हमला

By अनुराग गुप्ता | Feb 07, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा जिले के नंबल इलाके में सोमवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। कश्मीर जोन पुलिस ने इसकी जानकारी दी। कश्मीर जोन पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि अवंतीपोरा के नंबल इलाके में मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान जारी किया है। 

इसे भी पढ़ें: श्रीनगर में आतंकियों की सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, सेना ने दो आतंकवादी मारे गए

घाटी में हुईं 541 आतंकवादी घटनाएं

केंद्र सरकार ने संसद में बताया था कि साल 2019 में अनुच्छेद 370 को समाप्त किए जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर में 541 आतंकवादी घटनाएं हुईं और 439 आतंकवादी मारे गए हैं। वहीं 109 सुरक्षाकर्मी शहीद भी हुए हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया था कि 5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 निरस्त करने के बाद से जम्मू-कश्मीर में 541 आतंकी घटनाएं हुईं और 439 आतंकवादी मारे गए। राय ने कहा था कि इन घटनाओं में 98 नागरिक भी मारे गए और उस समय से करीब 5.3 करोड़ रुपए की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

प्रमुख खबरें

सभी फैसले रद्द कर दें...CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, कर दी गई ये बड़ी मांग

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी