देश की तकदीर व तस्वीर बदलने में सहायक साबित हो सकता है एक वोट: Yogi Adityanath

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2024

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि संगठन ही सेवा है और कोरोना काल के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को यह मंत्र देकर उन्हें जनता की सेवा में लगाया था। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यही कारण है कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता देश के अंदर आम जनमानस में विश्वास का प्रतीक बनकर प्रधानमंत्री मोदी की दृष्टि को जमीनी धरातल पर उतारने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हम नए भारत की भावी पीढ़ी के भविष्य को भी बना रहे हैं।’’ 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहारनपुर उत्तर प्रदेश की नंबर एक की लोकसभा है। उन्होंने कहा, ‘‘हम भाग्यशाली हैं कि हमने बदलते हुए भारत को देखा है। हम ऐसे भारत का दर्शन कर रहे हैं, जो दुनिया के अंदर वैश्विक मंच पर ‘ग्लोबल लीडर’ और विश्व स्तरीय आधारभूत संरचना के लिए जाना जा रहा है। यह भारत दुनिया को विकास और गरीब कल्याण के कार्यक्रम का मॉडल दे रहा है। भारत का यह मॉडल नौजवानों को आजीविका की गारंटी और आस्था को सम्मान दे रहा है।’’ 

उन्होंने कहा कि दो दिन पहले ब्रिटेन के एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र की रिपोर्टिंग ने दुनिया का ध्यान आकृष्ट किया है। उन्होंने कहा, ‘‘समाचार पत्र ने जिक्र किया है कि 2021-22 में कैसे पाकिस्तान के अंदर चुन-चुनकर आतंकवादी मारे गए थे। कैसे उन्हें नष्ट किया गया था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ द गार्डियन की खबर का स्रोत तो वही बता सकते हैं, लेकिन संदेश साफ है कि भ्रष्टाचार, अराजकता के खिलाफ बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने की नीति है। दुनिया ने माना है कि आतंकवाद चुनौती है, इससे मुक्ति मिलनी ही चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में भारत इस चुनौती से निपटने के लिए दुनिया को नेतृत्व देगा।’’ 

इसे भी पढ़ें: Excise Policy Scam : मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 18 अप्रैल तक बढ़ाई गई

उन्होंने कहा, ‘‘18वीं लोकसभा चुनाव के लिए पूरे देश से ही एक ही आवाज आ रही है-‘फिर एक बार मोदी सरकार’, ‘अबकी बार- 400 पार,’ इस आवाज के साथ हम सभी को जुड़ना है।’’ मुख्यमंत्री ने हर मतदाताओं से मतदान केंद्र तक जाने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश सरकारके मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, ब्रजेश सिंह, जसवंत सैनी, सहारनपुर से भाजपा प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा, सांसद व कैराना से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।

प्रमुख खबरें

संजय राउत पर AI से ऑडियो क्लिप बनाने का आरोप, BJP ने साधा निशाना

Nitish Reddy ने बताया ऑलराउंडर के तौर पर वर्कलोड संभालना क्यों है बड़ी चुनौती

Siddaramaiah के कथित स्टिंग मामले में दिल्ली से रितेश पांडे गिरफ्तार, Bengaluru लाई पुलिस

Defence Secretary Rajesh Kumar Singh को 1 साल का एक्सटेंशन, DRDO चीफ का जिम्मा भी बरकरार