London में जिसने किया तिरंगे का अपमान, सुनक सरकार ने कर दिया उसका ये हाल, जानें कौन है बब्बर खालसा इंटरनेशनल का मेंबर अवतार सिंह खंडा

By अभिनय आकाश | Mar 23, 2023

ब्रिटेन से अवतार सिंह खंडा को गिरफ्तार कर लिया गया है। खंडा पर लंदन में भारतीय दूतावास पर उपद्रव का आरोप है। अवतार सिंह खंडा अमृतपाल सिंह से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। खंडा को खालिस्तानी आतंकी जगतार सिंह और बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े परमजीत सिंह पम्मा का करीबी भी समझा जाता है। लंदन में पकड़ा गया खंडा खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स से जुड़े रहे कुवंत सिंह खुखराना का बेटा है। खंडा पाकिस्तान में छिप कर बैठे बीकेआई के प्रमुख सदस्य परमजीत सिंह पम्मा का खासमखास है। पम्मे के आदेश पर ही अवतार सिंह एक्शन लेता है।

इसे भी पढ़ें: Indian High Commission: भारत के कड़े जवाब से रास्ते पर आया ब्रिटेन, भारतीय उच्चायोग की बढ़ाई सुरक्षा

कौन है अवतार सिंह खंडा

लंदन के भारतीय उच्चायोग से आई वो तस्वीर को भला कोई हिन्दुस्तानी कैसे भूल सकता है। जब शान से लहराने वाले तिरंगे के अपमान की नापाक कोशिश खांडा की तरफ से की गई। लेकिन एक भारतीय अधिकारी के हौसले के आगे वो नापाक साजिश फीकी साबित हुई। उसका प्रयास भारतीय झंडे को हटाकर खालिस्तानी झंडा फहराने की थी। इसको गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो सामने आया ये वारिस पंजाब डे संगठन की नींव रखने वाले दीप सिद्धू का गॉड फादर है। एजेंसियां अब इसके वीडियो खंगाल रही है। जिसमें ये कहता हुआ दिखाई दे रहा है कि हमें दीप सिद्धू की विरासत को आगे बढ़ाना है। 

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन में मुद्रास्फीति बढ़ने से विश्लेषक हैरान, फरवरी में 10.4 प्रतिशत हुई

हाई कमीशन के दफ्तर के बाहर एकट्ठा हुए भारतीय

भारतीय उच्चायोग में खालिस्तानियों के उपद्रव का हिंन्दुस्तान के लोगों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में खालिस्तानियों के उपद्रव के बाद वहां अब पहले से भी बड़ा तिरंगा लगाकर खालिस्तानियों को मुहंतोड़ जवाब दिया गया है। बड़ी तादाद में लोग लंदन स्थित भारतीय हाई कमीशन के दफ्तर के बाहर एकट्ठा हुआ और भारत के समर्थन में वहां जमकर नारेबाजी भी हुई। सभी के हाथों में तिरंगे भी नजर आए। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AIFF ने दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना लगाया

T20 WC Semi-final: England से भिड़ंत से पहले अशुभ ग्रहण, Indian Team ने बदला प्रैक्टिस का शेड्यूल

टीम इंडिया को मिलेगा ये बड़ा अवॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनीं, BCCI ने किया कंफर्म

Gandhi परिवार पर BJP का वसूली वाला प्रहार, WhatsApp चैट दिखा कहा- Ticket के लिए मांगे 7 करोड़