मंगलुरु में दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला की मौत, 19 लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2025

दक्षिण कन्नड़ में बुधवार को कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम की दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई और 19 अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना सुल्या पुलिस थाना क्षेत्र में आरंतोडु गांव के पास हुई जब सुल्या से मडिकेरी की ओर जा रही परिवहन निगम की एक बस की मडिकेरी से सुल्या की तरफ जा रही अन्य बस से भिड़ंत हो गई।

उसने बताया कि हादसे में मडिकेरी के कुशालनगर निवासी भारती (50) की मौके पर ही मृत्यु हो गई और 19 अन्य यात्री घायल हो गए जिनमें से दो को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू रूप से बहाल कर दिया है।

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री