Balrampur में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक युवक की मौत, चार अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2023

बलरामपुर। जिले के देहात थाना क्षेत्र में तुलसीपुर-बलरामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बलरामपुर नगर के खलवा निवासी लियाकत अली अपने मित्र मोहम्मद हाशिम के साथ किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। तभी रास्ते में रमईडीह मोड़ के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गई।

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda