ONGC का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ तेल की कम कीमतों, कम उत्पादन के कारण 34 प्रतिशत घटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2023

नयी दिल्ली। तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 34 प्रतिशत गिर गया। तेल की कीमतों में गिरावट और कम उत्पादन के कारण शुद्ध लाभ में कमी हुई। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि जून तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 10,015 करोड़ रुपये रह गया, जबकि बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 15,206 करोड़ रुपये था।

इसे भी पढ़ें: Online Gambling Scam: ऑनलाइन गेमिंग में आते हैं धोखाधड़ी? ये 13 टिप्स करेंगे आपकी मदद

समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का सकल राजस्व 20 प्रतिशत घटकर 33,814 करोड़ रुपये हो गया। ओएनजीसी ने कहा कि इस दौरान कच्चे तेल का उत्पादन 3.2 प्रतिशत घटकर 46 लाख टन रह गया, वहीं गैस उत्पादन 3.3 प्रतिशत गिरकर 5.04 अरब घन मीटर रहा।

प्रमुख खबरें

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश

White House में Donald Trump से मिले शी चिनफिंग, द्विपक्षीय संबंधों में नए आयाम की उम्मीद