ONGC restructuring: नवीन ऊर्जा, पेट्रोरसायन कारोबार की अगुवाई नए निदेशक करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2023

नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) की नई ऊर्जा, पेट्रोरसायन और कॉरपोरेट रणनीति की अगुवाई एक नए निदेशक को सौंपी जाएगी। ओएनजीसी के निदेशक मंडल ने कंपनी में नई जान फूंकने के लिए यह कदम उठाने का फैसला किया है। कंपनी के एक कार्यालय आदेश के अनुसार, रणनीति और कॉरपोरेट मामलों के लिए एक नए निदेशक का पद बनाया जाएगा। यह निदेशक मंडल के पुनर्गठन के बाद एक नए एकीकृत उत्पादन प्रभाग के अलावा होगा। ओएनजीसी का लक्ष्य अपने तटीय और अपतटीय प्रभागों के विलय से तालमेल बनाकर उत्पादन-निदेशक नियुक्त करना है।

सभी ओएनजीसी के प्रबंध निदेशक अरुण कुमार सिंह को रिपोर्ट करते हैं। कार्यालय आदेश के अनुसार, नए निदेशक (रणनीति और कॉरपोरेट मामले) संयुक्त उद्यम, डाउनस्ट्रीम पेट्रोरसायन, नवीन ऊर्जा (नवीकरणीय, हाइड्रोजन और कार्बन कैप्चर), कॉरपोरेट रणनीति,कॉरपोरेट वितरण और विधि क्षेत्र का कामकाज देखेंगे। इसमें कहा गया है, ‘‘वर्तमान कॉरपोरेट रणनीति और योजना (सीएसएंडपी) समूह को दो भागों में विभाजित किया जाएगा...कॉरपोरेट योजना और कॉरपोरेट रणनीति। कॉरपोरेट योजना समूह कंपनी के चेयरमैन को रिपोर्ट करना जारी रखेगा।

इसे भी पढ़ें: Sensex की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.03 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

वहीं कॉरपोरेट रणनीति समूह निदेशक (रणनीति और कॉरपोरेट मामले) को रिपोर्ट करेगा। सीएसएंडपी के तहत कॉरपोरेट मामलों के समूह को मंत्रालय और संसद समन्वय समूह का नाम दिया गया है। यह समूह कॉरपोरेट योजना के प्रमुख को रिपोर्ट करेगा। नए पद पर नियुक्ति सरकार के सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) द्वारा संभावित उम्मीदवारों के साक्षात्कार के बाद की जाएगी। ओएनजसी यह पुनर्गठन सलाहकार कंपनी मैकिंजे द्वारा सुझाए गए संगठन बदलाव परियोजना (ओटीपी) के तहत कर रही है।

प्रमुख खबरें

Nirmala Sitharaman से मिले सम्राट चौधरी, Kosi River पर बांध की DPR बनाने का निर्देश

Odisha के Jajpur में बाढ़ से घर डूबा, 18 घंटे छत पर रखा रहा बुजुर्ग का शव

Vrindavan में Omaxe Mall की शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत, कई घायल

FIH Womens World Cup में नीदरलैंड से 0-2 से हारी भारतीय टीम, डिफेंस ने दिखाया दम