ONGC ने केजी गैस उत्पादन शुरू करने की तारीख तय की, 12 डॉलर की कीमत मांगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2023

नयी दिल्ली। भारत की शीर्ष तेल एवं गैस उत्पादक कंपनी ओएनजीसी ने अपने केजी बेसिन गैस क्षेत्र से बहुप्रतीक्षित उत्पादन शुरू करने की तारीख तय कर दी है। कंपनी ने 15 जून से आपूर्ति किए जाने वाले ईंधन के लिए 12 डॉलर की कीमत मांगी है। ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) 15 जून से ब्लॉक से प्रतिदिन चार लाख मानक घन मीटर का उत्पादन शुरू करेगी। यह तय उत्पादन का एक छोटा हिस्सा ही है। उत्पादन को पांच फरवरी, 2024 तक बढ़ाकर 14 लाख मानक घन मीटर किया जाएगा। यह ब्लॉक बंगाल की खाड़ी में रिलायंस इंडस्ट्रीज के केजी-डी6 क्षेत्र के बगल में स्थित है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत