Onion Juice Benefits: आंखों के साथ ही दिल के लिए भी फायदेमंद है प्याज का रस, कई समस्याओं से रहेंगे दूर

By अनन्या मिश्रा | Jul 13, 2023

भोजन में अगर प्याज न हो, तो खाने का स्वाध अधूरा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्याज सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाती बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। हालांकि कई लोग प्याज का सेवन करते हैं। कुछ लोग कच्चा प्याज सलाद के तौर पर खाते हैं, तो कई लोग सब्जियों में प्याज का इस्तेमाल करते हैं। वहीं कुछ लोग प्याज के रस का भी सेवन करते हैं। बता दें कि प्याज के रस का सेवन करने से सेहत संबंधी विकास के खतरे को कम करता है।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: पीरियड्स के समय होती है स्वीट क्रेविंग्स, जानिए इसका कारण और कंट्रोल करने का तरीका

प्याज के रस के फायदे

प्याज में एंटीऑक्सीडेंट गुण सूजन से लड़ने में सहायक होता है। साथ ही यह ट्राइग्लिसराइड्स को भी कम करता है। प्याज का रस कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा प्याज के रस के सेवन से इसके एंटीइंफ्लेमेटरी गुण हाई बीपी को कम करने और रक्त के थक्कों से बचाव में मदद करता है। बता दें कि यह स्थितियां दिल संबंधी बीमारियों के जोखिमों में से एक है। रोजाना प्याज का रस पीने से वजन प्रबंधन में भी मदद मिलती है और ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। प्याज का रस दिल को स्वस्थ रखने में कई तरह से सहायक होता है।

ऐसे पिएं प्याज का रस

प्याज का रस पीने के लिए 3-4 प्याज लेकर उन्हें मोटे-मोटे टुकड़ों में काट लें। अब इन टुकड़ों को ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर लें। जब इसका स्मूथ पेस्ट बन जाए तो छलनी के रस को छानकर एक बर्तन में निकाल लें। जो पेस्ट बच जाए उसका इस्तेमाल आप सब्जी में कर लें। इस रस का सुबह खाली पेट सेवन करना चाहिए। प्याज के रस का सेवन करने से न सिर्फ दिल स्वस्थ रहता है, बल्कि अन्य स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods: गुजरात के 17 लोग लापता, केंद्र और विदेश मंत्रालय से साधा संपर्क

Bareilly Police ने तेज आवाज में बज रहे 11 DJ वाहन जब्त किए, लगाया 4.40 लाख का जुर्माना

Rajasthan में Swine Flu के 55 नए केस मिले, इस साल कुल संख्या 146 पहुंची

Nepal Flood राहत: US ने की 5 लाख डॉलर मदद की घोषणा, Sri Lanka देगा 10 लाख डॉलर