राष्ट्रीय नारी शक्ति पुरस्कार के लिए 31 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन

By दिनेश शुक्ल | Jan 29, 2021

भोपाल। केन्द्रीय महिला-बाल विकास मंत्रालय द्वारा ''नारी शक्ति पुरस्कार'' के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी तक आमंत्रित किये गये हैं। वर्ष 2020 के लिए यह पुरस्कार अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को नई दिल्ली में दिये जाएगें। ''नारी शक्ति पुरस्कार'' महिला-बाल विकास मंत्रालय की एक पहल है। यह पुरस्कार व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा समाज में महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण और सकारात्मक बदलाव की दिशा में किए गए असाधारण योगदान के लिए दिया जाता है।

इसे भी पढ़ें: ग्वालियर में विकास कार्यों को लेकर ऊर्जा मंत्री की दो दिवसीय पद यात्रा

इस वर्ष 15 व्यक्तियों, संस्थानों, एन.जी.ओ. आदि को यह पुरस्कार दिया जायेगा। इसमें प्रशस्ति-पत्र और एक लाख रूपये दिये जायेगें। पुरस्कारों की घोषणा 20 फरवरी तक की जायेगी। आवेदक http://narishaktipuraskar.wcd.gov.in/पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ''नारी शक्ति पुरस्कार'' के लिए वे सभी व्यक्ति और संस्थान आवेदन कर सकते है, जिन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम किया है। व्यक्तिगत श्रेणी में आवेदक की उम्र 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदक अगर संस्थान है तो उन्हें इस क्षेत्र में 5 वर्ष का कार्य अनुभव अनिवार्य होगा। इस श्रंखला में एक राज्य अथवा केन्द्र शासित राज्य को भी पुरस्कृत किया जायेगा, जहाँ बाल लिंगानुपात में सराहनीय रूप से सुधार हुआ है।

प्रमुख खबरें

जाति जनगणना को लेकर खड़गे-राहुल ने PM Modi को लिखा पत्र, बिहार, तेलंगाना मॉडल अपनाने की मांग की

NSA Ajit Doval ने Beijing में Han Zheng से की मुलाकात, सीमा पर चर्चा

पैनल को अपना काम करने दें... Delhi Protest मामले में अमित शाह की भूमिका की जांच वाली अर्जी पर Supreme Court की दो-टूक

Gen Z पर BJP-RSS में मतभेद? दिपके बोले- मोहन भागवत आपके मेंटर हैं, उनकी बात सुनें