कंगना रनौत के बयान पर हुई ऑनलाइन शिकायत दर्ज, ये है पूरा मामला

By Suyash Bhatt | Nov 12, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में रहने वाले सुभाष बेलवंशी ने अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। दरअसल ग्रेटर मुंबई पुलिस की वेबसाइट पर ऑनलाइन कंप्लेंट दर्ज कराते हुए लिखा है कि एक टीवी चैनल के इंटरव्यू के दौरान कंगना ने जो बयान देश की आजादी को लेकर दिया है वह भारत के वीर सपूतों का अपमान है।

इसे भी पढ़ें:मांझी ने कंगना रनौत से पद्मश्री वापस लिए जाने की मांग की 

आपको बता दें कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में आईटी सेल एवं सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बेलवंशी ने कंगना के द्वारा देश की आजादी को लेकर दिए गए बयान के विरोध में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई है।

कंगना द्वारा दिए गए बयान को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारी सुभाष बेलवंशी ने शर्मनाक बताते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि कंगना का यह बयान सभी देशभक्तों का अपमान करना है। 

इसे भी पढ़ें:एनसीपीसीआर ने रायसेन में ईसाई मिशनरी संचालित छात्रावास में कथित धर्म परिवर्तन रैकेट का किया खुलासा 

दरअसल कंगना ने कहा था कि भारत को 2014 में असली आजादी मिली, जब पीएम मोदी सत्ता में आए। 1947 में मिली आजादी या दशकों के स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को उन्होंने 'भीख' कहा।

प्रमुख खबरें

एससी एग्रोटेक के AgriBridge प्लेटफॉर्म को अमेरिकी फर्म WCG से मिला 60 करोड़ का प्रस्ताव

Assam के कछार में विदेशी नागरिक न्यायाधिकरण ने व्यक्ति को स्ट्रीमलाइन फॉरेनर माना, परिवार भारतीय

GeM पोर्टल पर विक्रेताओं की साठगांठ की जांच रिपोर्ट साझा करे सरकार: CIC

धीमी ओवर गति: New Zealand के खिलाफ पांचवें ODI में Team India पर 35 प्रतिशत मैच फीस जुर्माना