जम्मू कश्मीर में सभी शैक्षणिक संस्थानों को ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई जारी रखने के निर्देश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2022

जम्मू| कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बीच जम्मू कश्मीर प्रशासन ने रविवार को ताजा दिशा निर्देश जारी किये जिसके तहत कॉलेज स्तर तक ऑनलाइन कक्षा संचालित करने और आधिकारिक बैठकों के लिए डिजिटल माध्यम का सहारा लेने को कहा गया है।

राज्य कार्यकारी समिति ने मुख्य सचिव ए के मेहता की अध्यक्षता में यहां यह निर्णय लिया। इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में रात्रि कर्फ्यू बरकरार रखने का निर्देश दिया गया है।

ताजा आदेश में सभी शैक्षणिक संस्थानों, कॉलेजों, स्कूल, पालीटेक्निक, कोचिंग सेंटर को ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई जारी रखने का निर्देश दिया गया है।

प्रमुख खबरें

जले नोट मिलने के मामले में जस्टिस Yashwant Varma बोले- इस्तीफा गलती की स्वीकारोक्ति नहीं, मैं निर्दोष हूं

BJP की विचारधारा खत्म, आठ महीनों में दिखेगा असर: राहुल गांधी

इस्तीफे के बाद पद से हटाने की कार्यवाही का कोई संवैधानिक आधार नहीं: Justice Yashwant Varma

Amit Shah बोले: लश्कर आतंकी लतीफ भट के खात्मे के साथ Kashmir 35 साल बाद स्थानीय आतंकियों से मुक्त