उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में फर्जीवाडे को लेकर तीन गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2021

नोएडा (उप्र)| उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती ऑनलाइन परीक्षा 2021 में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह के तीन लोगों को विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़ें: नोएडा में प्रस्तावित फिल्म सिटी के बोली दस्तावेज के अनुरोध प्रस्ताव को मंजूरी

पश्चिमी यूपी एसटीएफ (नोएडा यूनिट) के एसपी कुलदीप नारायण ने बताया कि एसटीएफ को काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही उप- निरीक्षक की परीक्षा में कुछ लोग धोखाधड़ी कर साल्वर गैंग की सहायता से परीक्षा में नकल करवा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि एसटीएफ की टीम को पता चला कि जनपद आगरा के आरबीएस इंस्टीट्यूट में आयोजित होने वाली उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस की भर्ती परीक्षा में वास्तविक अभ्यर्थी हरेंद्र सिंह के स्थान पर किसी दूसरे लड़के को बैठा कर परीक्षा दिलवाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर एसटीएफ ने वहां पर छापा मारा तथा बंटी कुमार (एजेन्ट) , हरेंद्र सिंह (अभ्यर्थी)तथा अविनाश कुमार (साल्वर) को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान एसटीएफ को पता चला कि ये लोग दो से पांच लाख रुपएलेकर असली अभ्यर्थियों की जगह साल्वर को बैठाकर परीक्षा दिलवाते थे।

इसे भी पढ़ें: पिछली सरकारों के पास गरीबों के कल्याण की सोच नहीं थी: आदित्यनाथ

उन्होंने बताया कि आज बंटी के कहने पर अविनाश कुमार वास्तविक अभ्यर्थी हरेंद्र के स्थान पर साल्वर के रूप में परीक्षा में बैठा था।

प्रमुख खबरें

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश

Rolls-Royce विवाद में Maithili Thakur के समर्थन में उतरीं BJP सांसद Kangana Ranaut