ऑनलाइन गेम की लत ने रची एक सनसनी, 12 साल के बच्चे ने खुद लिखी अपनी अपहरण कहानी

By सुयश भट्ट | Oct 11, 2021

भोपाल। कोरोना के चलते बच्चों में ऑनलाइन गेम की अजीब ही लत लग चुकी है। ऑनलाइन गेम किस तरह से बच्चों के मस्तिष्क पर किस तरह नकारात्मक असर डालता है इसकी एक और खबर राजधानी भोपाल में देखने को मिली है।बताया जा रहा है कि ऑनलाइन गेम के चलते 12 साल के एक बच्चे ने खुद के अपहरण की कहानी बनाई।

आपको बता दें कि अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार का बच्चा ट्यूशन जाने घर से निकला था। लेकिन काफी देर तक घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद उसके पिता ने उसे फोन किया तो बच्चे ने मैसेज भेज कर कहा कि उसका अपहरण हो गया है। बच्चे के अपहरण का मैसेज पढ़ते ही पिता परेशान हो गए। बाद में वे पुलिस थाना पहुंचे और बच्चे के अपहरण की उन्हें जानकारी दी। बच्चे का अपहरण की शिकायत मिलते ही भोपाल पुलिस तुरंत हरकत में आ गई।

वहीं सीसीटीवी और मोबाइल ट्रेस करने के बाद पुलिस बच्चे तक पहुंच गई। पुलिस को बच्चा नीमच में मिला। बच्चे से पूछताछ के बाद खुलासा हुआ और पता चला कि बच्चा फ्री फायर नाम के ऑनलाइन गेम के एक चैलेंज को पूरा करने भोपाल से नीमच पहुंच गया था।

इसे भी पढ़ें:भोपाल के एक निजी स्कूल के फैसले पर बौखलाया बाल आयोग, कहा - सरकार का ऐसा कोई निर्देश नही 

दरअसल जानकारी के मुताबिक कुछ महीने पहले ही बच्चे की मां ने आत्महत्या की थी। डिप्रेशन में बच्चा ऑनलाइन गेम खेलने लगा और चैलेंज को पूरा करने नीमच पहुंच गया। फिलहाल बच्चे ने अपहरण की कहानी क्यों बनाई अभी इसका पता नहीं चल पाया है।

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat 2026: मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू क्यों है, धार्मिक मान्यताओं में छिपा है धन और बुद्धि का संदेश

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश