WhatsApp और Telegram यूजर्स को रहना होगा सावधान, स्कैमर्स ऐसे लोगों को लगा रहे हैं चूना, ऐसे बचें

By Kusum | Jul 31, 2025

आजकल एक नया ऑनलाइन घोटाला बड़ी तेजी से फैल रहा है। इस फ्रॉड के चक्कर में बेरोजगार युवा, गृहिणियां और छात्र निशाना बन रहे हैं। WhatsApp और Telegram जैसे मैसेजिंग ऐप्स के जरिए स्कैमर्स आसान पैसे कमाने का लालच देकर लोगों को जाल में फंसाया जा रहा है। शुरुआत होती है एक सिंपल मैसेज से जिसमें लिखा होता है कि आपको किसी प्रोडक्ट को 5 स्टार रेटिंग देनी है, यूट्यूब वीडियो को लाइक करना है या कोई छोटा ट्रांसलेशन काम करना है और बदले में पैसे मिलेंगे। 

इन स्कैम में नकली वेबसाइट, झूठे इंटरव्यू और फर्जी डैशबोर्ड होते हैं जो दिखाते हैं कि आपने कितना कमा लिया है। लेकिन ये सब एक धोके का हिस्सा होता है। जैसे ही आप इसमें पैसे लगाते हैं स्कैम गहरा होता चला जाता है। 

ऐसे रहें सतर्क

नौकरी का कोई औपचारिक कॉन्ट्रैक्ट या मेल नहीं होता। 

WhatsApp या Telegram पर बात होती है प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं। 

पैसे लगाने पर ही बड़ा काम मिलने का वादा किया जाता है। 

फर्जी डैशबोर्ड पर दिखाया जाता है कि आपने कितनी कमाई की है। 

रेफरल स्कीम और पिरामिड नेटवर्किंग से और लोगों को जोड़ने को कहा जाता है। 

कई बार व्यक्तिगत जानकारी और बैंक डिटेल्स भी मांगी जाती हैं जिससे पहचान चोरी का खतरा होता है। 

प्रमुख खबरें

AB-PMJAY: जानिए कैसे बनेगा आपका आयुष्मान कार्ड? वर्षपर्यंत कितने रुपये का मिलेगा मुफ्त इलाज?

₹20 करोड़ की लागत से बने सनगार्नर सोलर प्लांट का किया उद्घाटन

किसानों के त्याग से जेवर बना निवेश का नया वैश्विक केंद्र, ₹15,023 करोड़ की परियोजनाओं की रखी गई आधारशिला

Strait of Hormuz में फिर महा-तनाव! टैंकर पर Unknown Projectile से हमला, British एजेंसी का अलर्ट।