ऑनलाइन शराब बिक्री है इस सरकार की पहली प्राथमिकता है- डी. पुरंदेश्वरी

By दिनेश शुक्ल | May 13, 2021

रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने भाजपा रायपुर, बस्तर व दुर्ग संभाग के पदाधिकारियों की वर्चुअल माध्यम से बैठक ली। उन्होंने कहा कि कोरोना पर अंकुश लगाने में पुरी तरह से नाकाम प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने शराबबंदी के नाम पर छल कर सत्ता में आयी तो अब सत्ता प्राप्ति के बाद शराबबंदी दिशा में कुछ भी नही किया और ऑनलाइन शराब बेच कर नया कीर्तिमान रच रही है। उन्होंने कहा कि हमें जनता के बीच अपने सेवा कार्यों के माध्यम से पहुंचाकर जन सहयोग करना है। इस काल में जनता पीड़ित और परेशान है तब प्रदेश की कांग्रेस सरकार शराब बिक्री के माध्यम से क्या साबित करना चाहती है। पूरा प्रदेश जानना चाहता है, कांग्रेस के इस गैर जिम्मेदाराना फैसले का जवाब जनता समय आने पर जरूर देगी।

इसे भी पढ़ें: अधिवक्ताओं के उपचार के लिये को 5 करोड़ रूपये की चिकित्सा सहायता राशि स्वीकृत

सह प्रभारी व मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता इस समय पर जनसेवा कर जो आदर्श स्थापित कर रहे हैं, वह सबके लिये प्रेरणा का विषय है। कोरोना को परास्त करने  की दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ समूचा राष्ट्र है। इस समय हमें अधिक से अधिक जन स्वास्थ्य व सुविधा की चिंता करने की आवश्यकता है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि किसी भी निर्वाचित सरकार की मंशा तय होती है कि उसे क्या करना है, लेकिन देश की एक मात्र प्रदेश की कांग्रेस सरकार है, जिसका लक्ष्य ही शराब बेंचना है। कभी  सरकार का कार्य व्यापार नहीं है, लेकिन कोरोना के मुक्ति की चिंता किये बिना प्रदेश की सरकार शराब बिक्री को इस समय पर प्रोत्साहित कर रही है। हमेशा की तरह इससे कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर होता है।

 

इसे भी पढ़ें: प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-सबको साथ लेकर काम कर रही भाजपा सरकार, गुमराह कर रही कांग्रेस

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि सेवा ही संगठन अभियान में प्रदेश का प्रत्येक कार्यकर्ता तन्मयता से जुटा है। हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहूंचने में सफल हो रहे हैं। टीकाकरण अभियान को सफल बनाने जुटे हैं, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस की सरकार अंत्योदय के नाम पर दिखावा कर रही है। बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री व विधायक नारायण चंदेल, भूपेन्द्र सवन्नी, किरण देव, रायपुर से सांसद सुनील सोनी, चुन्नीलाल साहू, पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, शिवरतन शर्मा, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत व बस्तर से पूर्व मंत्री केदार कश्यप, दिनेश कश्यप, संतोष बाफना, श्रीनिवासराव मद्दी, व दुर्ग से राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय, सांसद विजय बघेल, मोहन मंडावी, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय, विधायक विद्यारतन भसीन, व राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय, पूर्व सांसद अभिशेख सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष सहित मोर्चा-प्रकोष्ठ के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद शामिल हूए।

प्रमुख खबरें

बालाघाट में बच्चों की मौत पर Congress हमलावर, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के इस्तीफे की मांग

Maruti Suzuki वर्ष 2031 तक उतारेगी 7 नई SUV और 5 इलेक्ट्रिक गाड़ियां

शाम छह बजे तक की बड़ी खबरें: झीरम घाटी हमले में मृत्युदंड और EPFO वेतन सीमा बढ़ी

Chile में मिले 500 साल पुराने अवशेषों से Smallpox Virus के प्राचीन डीएनए का चला पता