आंगन ट्रस्ट की मदद से बाल गृहों एवं जिला बाल संरक्षण इकाई को कोरोना से बचाव वाली बेस्ट प्रैक्टिसेज पर ऑनलाइन प्रशिक्षण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2021

महिला कल्याण विभाग के तत्वाधान से आंगन ट्रस्ट की मदद से मंडलवार बाल गृहों एवं जिला बाल संरक्षण इकाई को कोरोना से बचाव हेतु बाल गृहों में की जाने वाली बेस्ट प्रैक्टिसेज के विषय पर ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रथम फेज में लखनऊ तथा वाराणसी मंडल के अंतर्गत समस्त राजकीय व स्वैच्छिक संगठनों के माध्यम से संचालित बालगृहों और जिला बाल संरक्षण इकाइयों  में कार्यरत स्टाफ को प्रशिक्षण दिया गया। निदेशक महिला कल्याण मनोज कुमार राय द्वारा इस मौके पर कहा गया मंडलवार यह प्रशिक्षण हमारी तैयारी को और मजबूत करेगा, बच्चों की सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता और प्रतिबद्धता है।

प्रशिक्षण के दौरान यूनिसेफ से मंडलीय बाल सुरक्षा सलाहकार नीरज शर्मा उपस्थित रहे जिन्होंने बताया कि महिला कल्याण विभाग द्वारा लगातार इन बातों की समीक्षा की जा रही है की बाल गृहों में आवासित बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके तथा इसे सुनिश्चित एवं सहायता प्रदान करने हेतु राज्य स्तर पर वर्चुअल सपोर्ट ग्रुप भी बनाया है। प्रशिक्षण में आँगन ट्रस्ट से स्मिता, सीएसए से सत्यजीत व प्रथम से स्नेह मुख्य प्रशिक्षण कर्ता हैं। 27 मई से 9 जून के मध्य अन्य मंडलों हेतु यह प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Pune Ketan Agarwal Murder Case में बड़ा खुलासा, मंगेतर ने प्रेमी के साथ इस तरह दिया साजिश को अंजाम

Top 10 Breaking News 24 June 2026 | Pune Ketan Agarwal Murder | Ketan Agarwal Murder | siya goyal | Pune Murder Mystery | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Shaurya Path: चौबीसों घंटे मिसाइलें बनाने में पूरी ताकत झोंकेगा भारत, पल भर में दुश्मनों पर मिसाइलों की बारिश करने की क्षमता अर्जित कर रहा देश

Uttarakhand Gurudwara Standoff: क्या निहंगों के आगे Police ने किया Surrender? उठे गंभीर सवाल।