गणतंत्र दिवस परेड में सिर्फ 5,000 लोग हुए शामिल, मास्क और सामाजिक दूरी का रखा गया विशेष ध्यान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2022

नयी दिल्ली। कोरोना महामारी का असर इस साल की गणतंत्र दिवस परेड पर देखने को मिला जहां महज 5,000 लोग उपस्थित हुए और टीकों की दोनों खुराक लेने के अलावा सभी ने दोहरे मॉस्क पहन रखे थे तथा समारोह स्थल पर ‘दो गज की दूरी’ के नियम का भी पालन किया। कोविड रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके वयस्कों और टीके की कम से कम एक खुराक ले चुके 15 साल से अधिक उम्र के किशोरों को इस समारोह में शामिल होने की अनुमति मिली थी।

इसे भी पढ़ें: परेड में वायुसेना की झांकी का हिस्सा बनीं भारत की पहली महिला राफेल विमान पायलट

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,85,914 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,00,85,116 हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 665 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,91,127 हो गई।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय