स्थिर और मजबूत सरकार ही कर सकती है झारखंड का विकास: रघुवर दास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2019

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में स्थिर सरकार देकर जनता ने देश और प्रदेश से राजनीतिक अस्थिरता का वातावरण समाप्त किया है, जिसके परिणामस्वरूप राज्य में विकास की नई इबारत लिखी गई है। हरमू स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय से ‘झारखंड पुकारा-भाजपा दुबारा’ के संकल्प के साथ भाजपा का एलईडी प्रचार रथ रवाना करते हुए मुख्यमंत्री ने यह बात कही।

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने मोदी के नेतृत्व में राजनीतिक संस्कृति को बदला: रघुवर दास

उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी ने मिलकर 2014 में एक चाय बेचने वाले को देश का प्रधानमंत्री बनाया, जिसने गरीबी को जिया है, वह वंशवाद की राजनीति से निकलकर नहीं आया था, इसीलिए आज जनता मोदी को इतना पसंद करती है और उन्हें अपने दिल में बसाती है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक झारखंड ने परिवारवाद और जातिवाद का दंश झेला है, जिसके कारण राज्य में विकास की गति बिल्कुल थम चुकी थी, लेकिन आज डबल इंजन की सरकार में आदिवासियों, किसानों,महिलाओं के सशक्तिकरण का काम तेजी से हुआ है।

इसे भी पढ़ें: झारखंड चुनावः भाजपा ने जारी की 52 उम्मीदवारों की पहली सूची, जेपी नड्डा को जीत का भरोसा

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में किसानों को सम्मान दिया गया, कई योजनाओं के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाई गई तथा उन्हें समृद्ध बनाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार में झारखंड तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह सरकार गरीबों की सरकार है, लोगों की समस्याओं को देखते हुए सरकार योजनाएं बनाती है और उन्हें धरातल पर उतारती भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जन-धन खाते खुलवाकर बिचैलिया राज को खत्म करते हुए गरीबों के खाते में सीधे पैसे पहुंचाये।

प्रमुख खबरें

Kalam से पहले Vajpayee को राष्ट्रपति, Advani को PM बनाने का सुझाव था, मगर Atalji ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया थाः पुस्तक

शेख हसीना का हिसाब करो....Bangladesh की भारत को गीदड़ भभकी, फिर विदेश मंत्रालय ने जो किया, युनूस भी सन्न

21 परम वीर चक्र विजेताओं की तस्वीर, वीजिटर्स को राष्ट्रीय नायकों के बारे में बताना मकसद

Neha Kakkar के गाने Candy Shop पर मच रहा बवाल, लिरिक्स पर उठे सवाल, सिंगर की तुलना Dhinchak Pooja से हुई...