झारखंड चुनावः भाजपा ने जारी की 52 उम्मीदवारों की पहली सूची, जेपी नड्डा को जीत का भरोसा

jharkhand-elections-bjp-released-first-list-of-52-candidates-jp-nadda-confident-of-winning
अंकित सिंह । Nov 10 2019 5:50PM

इस अवसर पर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि झारखंड में रघुवर दास के नेतृत्व में और मोदी के राष्ट्रीय नेतृत्व में सभी सरकारी योजनाओं के माध्यम से राज्य की तस्वीर और तकदीर बदली है।

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए राज्य की 81 सीटों में से 52 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री रघुबर दास को जमशेदपुर पूर्वी से और झारखंड पार्टी के अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा को चक्रधरपुर से चुनाव लड़ना है। भाजपा की यह पहली सूची है। 

इस अवसर पर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि झारखंड में रघुवर दास के नेतृत्व में और मोदी के राष्ट्रीय नेतृत्व में सभी सरकारी योजनाओं के माध्यम से राज्य की तस्वीर और तकदीर बदली है। इस कारण झारखंड में हम बहुत अच्छे से सरकार बनाएंगे ऐसा हमारा विश्वास है। नड्डा ने कहा कि 5 साल पहले, झारखंड भ्रष्टाचार और अस्थिरता के लिए जाना जाता था। आज, रघुबर दास के नेतृत्व में, झारखंड स्थिरता और विकास के लिए जाना जाता है। भ्रष्टाचार को कम किया गया है और राज्य विकास की ओर बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में महागठबंधन की सीटों का हुआ बंटवारा, यहां देखें किस पार्टी को मिली कितनी सीटें

जेपी नड्डा ने कहा कि झारखंड में बहुत ही सकारात्मक सहयोग का वातावरण देखने को मिलता है। समाज के सभी वर्गों का समर्थन रघुवर दास जी को मिल रहा है। पिछले पांच सालों में भाजपा की सरकार के कारण चेंज देखने को मिला है, इसीलिए लोगों का समर्थन उभर के आया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बहुत से विषय जो लंबे समय से रुके हुए थे चाहे वो अनुच्छेद 370 हो, जीएसटी हो, ट्रिपल तलाक हो, उनको निर्णायक मोड़ पर ले जाने का काम हुआ है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़