28 मई के बाद ही लू से मिल सकती है राहत, 29-30 मई को आंधी-बारिश की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि उत्तर भारत के अनेक हिस्सों में 29-30 मई को धूल भरी आंधी चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है जिससे लू के प्रकोप से राहत मिल सकती है। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में पिछले कुछ दिन से जबरदस्त गर्मी है और कहीं-कहीं तो तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तक जा रहा है। आईएमडी ने रविवार को उत्तर भारत के लिहाज से 25-26 मई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है जहां लू का प्रकोप अपने चरम पर हो सकता है। आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ और पुरवाई हवाओं के कारण दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 29-30 मई को धूल भरी आंधी चलने तथा गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। श्रीवास्तव ने कहा कि इस अवधि में हवा की रफ्तार करीब 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती तूफान है जो भूमध्यसागर से पैदा होकर मध्य एशिया में से गुजरता है। हिमालय के संपर्क में आने पर इससे पहाड़ों और मैदानों पर बारिश होती है। आईएमडी ने अपने दैनिक बुलेटिन में कहा कि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में कुछ हिस्सों में लू चल सकती है वहीं कुछ स्थानों पर प्रचंड लू के थपेड़े महसूस किये जा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: प्रवासी मजदूरों का हाल बेहाल, लॉकडाउन ने नौकरी छीनी और चक्रवात ने छत

प्रमुख खबरें

Gurugram में दो गुटों की झड़प के दौरान STF टीम पर हमला, कॉन्स्टेबल घायल

अमृतसर में Punjab Police के ASI पर हमला, बाइक सवारों ने मारी गोली

Ballia में संत रविदास की प्रतिमा तोड़ने के आरोप में 5 गिरफ्तार

Love Horoscope For 5 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 5 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन