सिर्फ भाजपा ही सही मायने में कर रही देश का विकास: योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2019

कानपुर/प्रतापगढ़ (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कानपुर और प्रतापगढ़ में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास तथा लोकार्पण करने के बाद कहा कि सिर्फ भाजपा ही सही मायने में देश का विकास कर रही है। योगी ने प्रतापगढ़ में 271.70 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले मेडिकल कालेज सहित 58 परियोजनाओं का शिलान्यास और 1239 करोड़ की सात परियोजनाओं का लोकार्पण करने के बाद जनसभा में कहा कि सिर्फ भाजपा ही असल मायनों में विकास कर रही है।

इसे भी पढ़ें: गृह मंत्री राजनाथ सिंह बोले, हमारे जवानों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है

योगी ने कानपुर में जीएसवीएम कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का उद्घाटन करने के बाद कहा कि चिकित्सकों को हर मरीज के इलाज की जिम्मेदारी लेनी चाहिये। उन्होंने स्वीकार किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी है, क्योंकि जो चिकित्सक यहां तैनात किये जाते हैं, वहां वे रहना नहीं चाहते। केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्द्धन ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश में बदलाव लाना चाहते हैं और 2022 से पहले  न्यू इंडिया  बनाने के इच्छुक हैं।

प्रमुख खबरें

ट्रेडमिल पर खूब पसीना बहाने के बाद भी नहीं मिल रहा फायदा? कहीं ये गलतियां तो नहीं कर रहीं

नेतन्याहू ने जेब से क्या निकाला, UN से भागे 77 देश, बैठा रहा भारत!

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Lucknow में Congress कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प

टमाटर की ग्रेवी हो गई जरूरत से ज्यादा खट्टी? ये उपाय आएंगे काम