विधायकों के पहचान पत्र ही ई-पास के तौर पर मान्य होंगे: मध्यप्रदेश सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2020

भोपाल। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू किये गए लॉकडाउन के दौरान यात्रा करने के लिए मध्यप्रदेश में विधायकों के पहचान पत्र को ही ई-पास के तौर पर मान्यता दी जायेगी। प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि विधायकों के लिये विधानसभा द्वारा जारी पहचान पत्र (आईडी कार्ड) ही ई-पास माना जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश सरकार का श्रमिकों को तोहफा, 'श्रम सिद्धि' अभियान में हर मजदूर को मिलेगा काम

विधानसभा सदस्य अगर अपने निवास स्थान से अपने विधानसभा क्षेत्र या जिले एवं बैठकों में आना-जाना चाहते हैं, भले ही वह रेड जोन जिला हो तो उनके लिये विधानसभा द्वारा जारी आईडी. कार्ड ही ई-पास के रूप मेंमान्य होंगे। विधानसभा सदस्यों के लिए ई-पास की अलग से आवश्यकता नहीं है। अपर मुख्य सचिव एवं प्रदेश नियंत्रण कक्ष के प्रभारी आईसीपी केशरी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर इस संबंध में परिपत्र जारी किया है, जो परिवहन विभाग, सभी संभागों के आयुक्तों, जिलाधीशों तथा पुलिस अधीक्षकों को भेजा गया है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा