पेगासस जासूसी मामले पर चिदंबरम का निशाना, कहा- जासूसी के आरोपों को नकारेगी सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मंगलवार को कहा कि सरकार तब तक जासूसी प्रकरण को नकारती रहेगी जब तक यह पता नहीं चल जाता कि इजरायली स्पाइवेयर पेगासस का ‘भारतीय ग्राहक’ कौन है। उन्होंने यह भी कहा कि इसका खुलासा भी जल्द होगा कि यह स्पाइवेयर किसने खरीदा है। पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय ग्राहक कौन है? क्या यह भारत सरकार है? क्या भारत सरकार की कोई एजेंसी है? क्या यह निजी इकाई है?’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि ग्राहक के नाम का जल्द खुलासा होगा। तब तक सरकार जासूसी के आरोपों को नकारेगी।’’

प्रमुख खबरें

कलकत्ता HC से Tulu Mandal को झटका, गैर-जमानती वारंट के खिलाफ याचिका खारिज

Imran Khan की पार्टी के कार्यकर्ताओं की हड्डी-पसली तोड़ने की तैयारी! Pakistan में बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की संभावना के चलते खाली कराये जा रहे अस्पताल

Royal Enfield Classic 350 का नया Signature White वेरिएंट लॉन्च, कीमत ₹2.23 लाख

त्योहारी सीजन में हवाई किराये पर नहीं लगेगी सीमा, Ram Mohan Naidu ने दी सलाह