By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2018
मुंबई। बॉलीवुड में कई हिट फिल्में अपने नाम करने वाले अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि उन्होंने सफलता से नहीं बल्कि अपनी असफलता से अधिक सबक लिए हैं। रणबीर की आखिरी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। अभिनेता ने अपनी आने वाली फिल्म ‘संजू’ के प्रचार के सिलसिले में ‘फोक्स स्टार इंडिया’ के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपने प्रशंसकों के सवालों के जवाब दिए। सवाल - जवाब के इस दौर में एक यूजर ने अभिनेता से पूछा कि वह असफलता का सामना कर सकारात्मक कैसे रहते हैं। इसके जवाब में रणबीर ने कहा, ‘‘मैंने हमेशा मेरी असफलता से सीखा है सफलता से नहीं। ’’ रणबीर ने कहा कि वह हमेशा से फिल्मों का हिस्सा बनना चाहते थे और अभिनय में करियर बना कर खुश हैं।