NDA ही लौटा सकता है बिहार का खोया गौरव, पटना में बोले राजनाथ, RJD-Congress ने राज्य को पिछड़ेपन और अपराध की गर्त में धकेला

By अंकित सिंह | Jul 02, 2025

बिहार चुनाव से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पटना के दौरे पर हैं। इस दौरान राजनाथ सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश फूंका और उनको जीत का मंत्र दिया। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा में हर कोई कार्यकर्ता की भावना से काम करता है, चाहे वह किसी भी पद पर हो। यही हमारी पार्टी की मजबूती का आधार है और इसी का परिणाम है कि भाजपा आज पूरे विश्व में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हुई है। 

राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी जैसी पार्टियों का एक ही उद्देश्य है, सत्ता में बने रहना। जबकि भाजपा का उद्देश्य भारत के हर नागरिक के लिए सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करना है...ऐसी नीतियां बनाना है जिसमें समाज के हर वर्ग का विकास हो। सभी को आत्मसम्मान के साथ जीने का अधिकार मिले, यह भी हमारी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि हम सभी भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रयासरत हैं। 

राजनाथ ने कहा कि लालूजी के मुख्यमंत्री रहते समय कर्पूरी जी की विरासत और मूल्यों दोनों को हाशिए पर डाल दिया गया। यहाँ तक की न कोई स्मृति स्थल, न कोई ठोस योजना उनके नाम पर, न कोई विचारधारा का प्रचार। मोदी जी ने न सिर्फ कर्पूरी जी का नाम नई पीढ़ी को फिर से याद दिलाया, बल्कि उनकी जीवन शैली और सिद्धांतों को 21वीं सदी की राजनीति का आदर्श बनाया। लालू यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि महापुरुषों का अपमान करना कुछ दलों की आदत बन चुकी है। सम्मान देना तो दूर, उन्हें अपनी राजनीति की चौखट पर बिछा देना ही इनकी शैली है। 

उन्होंने कहा कि हाल ही में देश की अंतरात्मा को झकझोर देने वाला एक दृश्य वायरल हुआ, जिसमें लालू जी के जन्मदिन समारोह में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लालू यादव जी के पैरों के पास रखी गई। आरजेडी जैसे दल बाबासाहेब की तस्वीर ही नहीं उनके विचारों को भी कोई मोल नहीं देते हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी बाबासाहेब और उनके दिए मूल्यों को अपने दिल में बसाती है। भाजपा की सरकार ने बाबासाहब से जुड़े स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित करने का कार्य किया है। 

इसे भी पढ़ें: सोनिया गांधी के सामने रोए थे अशोक चौधरी, लालू यादव थे वजह, नीतीश के मंत्री ने बताया पुराना किस्सा

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आरजेडी और कांग्रेस ने मिलकर बिहार को पिछड़ेपन, बेरोज़गारी और अपराध की गर्त में धकेला। उन्होंने सत्ता को जनसेवा का माध्यम नहीं, परिवार सेवा का साधन बना दिया। आज जब एक नई पीढ़ी आगे बढ़ रही है, तो हमारा कर्तव्य है कि उन्हें सच्चाई से परिचित कराएँ। उन्हें बताएं कि अगर बिहार को कोई बदनाम कराता रहा तो वो यही दल थे और अगर बिहार को कोई नया भविष्य दे सकता है, तो वो केवल नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी है। 

प्रमुख खबरें

Pitru Paksha में नए कपड़े और सामान की खरीदारी अशुभ क्यों, धार्मिक परंपरा और मान्यताओं के नियम

Asian Games में Sawan Barwal ने मैराथन में जीता रजत पदक, बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Prabhasakshi NewsRoom: NDA के भीतर नया संग्राम, Jitan Ram Manjhi बोले- SC-ST MPs को संसद में बोलने के लिए ज्यादा समय मिले

BJP छोड़ने की अटकलों को Amarinder Singh ने किया खारिज, बोले पार्टी को बात बताना मेरा फर्ज