ज्ञानवापी मामला: मस्जिद हटाने के लिए इकलौते जीवित पक्षकार ने दिया था जमीन देने का प्रस्ताव, मुस्लिम पक्ष ने कहा- हम उनसे कभी नहीं मिले

By अनुराग गुप्ता | Jun 03, 2022

वाराणसी। वाराणसी के ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामला अदालत में है और अब 4 जुलाई को सुनवाई होगी। अदालत में मामले की सुनवाई करने के औचित्य संबंधी याचिका पर मुस्लिम पक्ष की जिरह चल रही है। गर्मी की छुट्टी होने की वजह से अदालत 4 जुलाई को मामले की अगली सुनवाई करेगा। इसी बीच अदालत की चौखट पर मामले को पहली बार लाने वाले इकलौते जीवित पक्षकार हरिहर पांडे का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि पिछले साल मुस्लिम पक्ष उनके घर पर एक गुजारिश लेकर आया था। 

इसी बीच हरिहर पांडे ने बताया कि उन्होंने अपनी 8 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री भी कराने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि मैं 5-8 एकड़ जमीन देने के लिए तैयार हूं लेकिन मस्जिद उस मंदिर पर नहीं रहेगा। हालांकि मस्जिद की देखरेख करने वाली संस्था अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के सयुंक्त सचिव एमएस यासीन ने बताया कि वो अभी तक हरिहर पांडे से मिले ही नहीं है। यह बात बिल्कुल गलत है, हम उनसे कभी नहीं मिले हैं। कैसे वो इस तरह का दावा कर रहे हैं हम यह भी नहीं जानते हैं।

आपको बता दें कि हरिहर पांडे समेत 3 लोगों ने साल 1991 में ज्ञानवापी मामले को लेकर अदालत का रुख किया था। हालांकि कुछ सालों बाद हरिहर पांडे को छोड़कर बाकी बचे सोमनाथ व्यास और रामरंग शर्मा की मौत हो गई थी। ऐसे में महज हरिहर पांडे भी इस मामले के इकलौते जीवित पक्षकार हैं। 

इसे भी पढ़ें: भूपेश बघेल ने कहा- भाजपा और RSS के पास कश्मीर फाइल्स देखने के लिए फुर्सत है, लेकिन हिंदुओं की हत्या पर मौन क्यों? 

ज्ञानवापी परिसर का कराया गया था सर्वे

अदालत के निर्देश पर ज्ञानवापी परिसर का वीडियोग्राफी सर्वे कराया गया था। यह सर्वे तीन दिनों तक चला था। जिसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था, जहां पर मामले को वाराणसी की जिला अदालत को ट्रांसफर कर दिया गया था लेकिन अदालत में अभी भी मामला सुनवाई करने के औचित्य के मुद्दे पर उलझा हुआ है। हालांकि अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि परिसर की वीडियोग्राफी सर्वे की रिपोर्ट मामले के सभी पक्षों को उपलब्ध कराई जाएगी, मगर इसके लिए क्या शर्ते होंगी वह अदालत ही बताएगी।

प्रमुख खबरें

Pedicure at Home: घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, पैरों की खूबसूरती से सबको चौंका दें

Dhurandhar 2 का Box Office पर ऐसा क्रेज, टिकट के लिए तरसे Sunil Gavaskar, एक्टर से मांगी मदद

RCB का बड़ा एक्शन: Chinnaswamy Stadium की सुरक्षा पर 7 करोड़ खर्च, AI से होगी निगरानी

West Asia संकट के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, Petrol-Diesel का पूरा स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं