अगस्त से सस्ता हो सकता है पेट्रोल, कच्चे तेल के उत्पादन पर ओपेक देशों के बीच बड़ी सहमति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2021

दुबई। ओपेक और संबद्ध देशों के बीच रविवार को एक ‘पूर्ण सहमति’ बनी जिसके तहत पांच ओपेक/गैर ओपेक देश कच्चे तेल का उत्पादन अगस्त से बढ़ाएंगे। इससे पहले इन देशों के बीच विवाद से तेल की कीमतें प्रभावित हुई थीं। तेल उत्पादक एवं निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) और उसके साथी उत्पादक देशों की की आनलाइन बैठक के बाद रविवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि इराक, कुवैत, रुस, सऊदी अरब और यूएई के तेल उत्पादन की सीमा बढ़ेगी। रुस ओपक का सहयोगी है। ओपेक देशों ने कहा कि अगस्त से उसके उत्पादन में हर माह दैनिक 4,00,000 बैरल की बढ़ोतरी की जाएगी और इस तरह इस समय लागू 58 लाख बैरल/दैनिक की कटौती धीरे धीरे 2022 के अंत तक समाप्त हो जाएगी। ऑनलाइन बैठक के बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के ऊर्जा मंत्री सुहैल-अल-मजरूई नेपत्रकारों को एक (पूण सहमति) बनने की जानकारी दी थी। हालांकि, उन्होंने तत्काल इसका ब्योरा नहीं दिया था। लेकिन सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री शहजादा अब्दुलअजीज बिन सलमान ने यह जरूर कहा कि समूह के बीच उत्पादन सीमा को लेकर समायोजन होगा।

इसे भी पढ़ें: Goldman Sachs कर रहा 2,000 से अधिक लोगों की भर्ती, जानिए कैसे करें अप्लाई!

सऊदी अरब के पेट्रोलियम मंत्री शहजादा अब्दुलअज़ीज़ बिन सलमान ने कहा, ‘‘हमारे संबंध आप की कल्पना से कहीं अधिक बढ़ कर हैं।’ लेकिन वह यह बताने को तैयार नहीं हुए कि यह सहमति किस तरह बनी। उन्होंने कहा, ‘यह बता देने से इस इस गठजोड़ को रहस्य और चतुराई के कारण मिलने वाला लाभ खत्म हो जाएगा।’ कोरोना वायरस महामारी के बीच जेट ईंधन तथा वाहन ईंधन की मांग घटने से कच्चे तेल की कीमतों में जबर्दस्त गिरावट आई थी। दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में टीकाकरण की रफ्तार तेज होने के बाद मांग में सुधार हुआ है। बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल शुक्रवार को 73 डॉलर प्रति बैरल पर के भाव पर चल रहा था। शहजादा अब्दुलअज़ीज़ ने यह भी बताया कि ओपेक के सदस्य अल्जीरिया और नाइजीरिया ने अपने ऊपर लागू उत्पादन सीमाओं को लेकर कुछ चिंता जताई है। वर्ष 2016 में कच्चे तेल के भाव 30 डालर / बैरल से नीचे आ गए थे। बाजार को उठाने के लिए गठबंधन ने रुस जैसे बड़े देश का सहारा लिया। ओपेक और रुस जैसे उसके सहयोगियों ने 2020 में कच्चे तेल के दैनिक उत्पादन में एक करोड़ बैरल की रिकार्ड कटौती की सहमति बनायी ताकि दाम चढ़ सके।उसके बादधीरे धीरे 42 लाख बैरल उत्पादन बढ़ा कर कटौती हल्की कर दी गयी। अभी 58 लाख बैरल / दैनिक की कटौती लागू है।

प्रमुख खबरें

India के Service Export की बड़ी छलांग, Commerce Ministry के आंकड़ों में हिस्सेदारी 48% के पार

IDBI Bank के Disinvestment की खबर से रॉकेट बना शेयर, निवेशकों की एक दिन में बंपर कमाई

Adam Zampa का स्पेशल 150, Australia ने पहले T20 में Bangladesh को दी करारी शिकस्त

Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का शतकीय तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़