OpenAI के CEO ने दी चेतावनी, कहा- 2030 तक खत्म हो जाएगी 40 प्रतिशत नौकरियां

By Kusum | Sep 29, 2025

दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है और एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हर जगह इस्तेमाल हो रहा है। चाहे चैटबॉट्स हों ऑटोमैटिक ईमेल रिप्लाई हो या फिर फोटो-वीडियो एडिटिंग, अब मशीनें इंसानों जैसा काम करने लगी हैं। इसी बीच, ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि आने वाले कुछ सालों में लगभग 40 प्रतिशत काम एआई कर लेगा, जो अभी इंसान करते हैं। इसका मतलब ये है कि सारी नौकरियां खत्म हो जाएंगी लेकिन बहुत सी नौकरियां बदल जाएंगी। 

AI किन नौकरियों को बदल सकता है?

कस्टमर सपोर्ट और कॉल सेंटर जॉब्स

एआई चैटबॉट और वॉइस असिस्टेंट अब इतनी एडवांस हो गई हैं कि वे ग्राहक के सवालों का तुरंत जवाब दे सकती हैं। कई कंपनियां पहले से ही व्हॉट्सेप चैटबॉट और वेबसाइट चैट में एआई का इस्तेमाल कर रही हैं। इसका असर ये होगा कि बेसिक लेवल कस्टमर सपोर्ट की नौकरियां कम हो सकती हैं। लेकिन जटिल और भावनात्मक मामलों में इंसान की जरूरत बनी रहेगी। 

डेटा एंट्री और अकाउंटिंग

डेटा एंट्री में सिर्फ जानकारी को सिस्टम में डालना होता है। और एआई इसे ऑटोमेटिक तरीके से कर सकता है। अकाउंटिंग और बुक-कीपिंग के लिए भी अब कई सॉफ्टवेयर आ गए हैं जो इंसान से ज्यादा तेज और सटीक काम करते हैं। इससे लो-लेवल डेटा एंट्री ऑपरेटर और बेसिक अकाउंटिंग जॉब्स खतरे में हैं। 

बेसिक प्रोग्रामिंग और टेस्टिंग

एआई टूल्स अब खुद से कोड लिखने और एरर ठीक करने लगे हैं। GitHub Copilot और चैटजीपीटी जैसे टूल्स डेवलपर्स की मदद कर रहे हैं इसका मतलब है कि जूनियर प्रोग्रामिंग जॉब्स धीरे-धीरे कम हो सकती हैं। लेकिन एडवांस प्रोजेक्ट्स और जटिल प्रोग्रामिंग के लिए इंसानों की मांग बन रहेगी। 

कंटेंट राइटिंग और रिपोर्ट जनरेशन

वहीं एआई अब आर्टिकल, रिपोर्ट, ईमेल और सोशल मीडिया पोस्ट आसानी से बना सकता है। कई मीडिया कंपनियां एआई से न्यूज ड्रॉफ्ट लिखवा रही हैं। बेसिट कंटेंट क्रिएटर और कॉपी पेस्ट वाले काम एआई ले सकता है। लेकिन डीप रिसर्च, क्रिएटिव और भावनात्मक लेखन इंसानों के लिए ही रहेगा।    

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के खिलाफ 17 शहरों में 22 मुकाबले

Hair Care: अब Chemical Free तरीके से पाएं काले बाल, ये देसी नुस्खा रोकेगा Hair Fall, बढ़ाएगा ग्रोथ

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें