Operation Brahma: म्यांमार में तबाही के बीच भारत का सबसे बड़ा 'ऐलान', बैंकॉक की जमीन पर उतारा दिया अपना C-130

By अभिनय आकाश | Mar 29, 2025

म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने शनिवार को 'ऑपरेशन ब्रह्मा' शुरू किया। म्यांमार में आए भूंकप की वजह से1000 से ज़्यादा लोगों की जान चली गई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं। जायसवाल ने कहा कि ऑपरेशन ब्रह्मा-भारत कल के भीषण भूकंप से प्रभावित म्यांमार के लोगों की सहायता के लिए सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वाले देश के रूप में काम कर रहा है। हमारी 15 टन राहत सामग्री की पहली खेप यांगून पहुँच गई है। इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत ने म्यांमार के लोगों के लिए तत्काल मानवीय सहायता की पहली खेप भेजी है। सी-130 विमान कंबल, तिरपाल, स्वच्छता किट, स्लीपिंग बैग, सोलर लैंप, भोजन के पैकेट और रसोई सेट ले जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: Myanmar Earthquake: भूकंप से थाईलैंड में तबाही, भारतीय दूतावास ने जारी किया इमरजेंसी नंबर

भूकंप ने पड़ोसी थाईलैंड को भी हिलाकर रख दिया, जिसमें कम से कम दस लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। शुक्रवार दोपहर को भूकंप आया, जिसका केंद्र म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले से ज़्यादा दूर नहीं था। म्यांमार की सैन्य सरकार के प्रमुख, सीनियर जनरल मिन आंग हलिंग ने कहा, मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।  

प्रमुख खबरें

चुनाव से कुछ महीने पहले 1 लाख नौकरी क्यों? Akhilesh Yadav ने योगी सरकार और BJP पर लगाए कई आरोप

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद गुजरात के एनआरआई समेत 26 लोग लापता, तलाश जारी

Mojtaba Khamenei ने मुस्लिम देशों से की एकजुट होने की अपील, अमेरिका-इजरायल को बताया ‘असली दुश्मन’

The Academy ने शेयर किया Yeh Jawaani Hai Deewani का खास वीडियो, Ranbir-Deepika के संवाद ने जीता सबका दिल