महाराष्ट्र में दिखा ऑपरेशन कमल का खौफ, शिवसेना ने अपने विधायकों को होटल में किया शिफ्ट

By अभिनय आकाश | Nov 07, 2019

महाराष्ट्र में सियासी संकट लगातार जारी है। मातश्रो में शिवसेना विधायक दल की बैठक खत्म हो गई है। शिवसेना अभी भी अपने मुख्यमंत्री पद के दावे पर कायम है। वहीं शिवसेना विधायकों ने कहा कि जो फैसला उद्धव ठाकरे करेंगे वो मंजूर होगा। विधायकों के साथ बैठक के बाद उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमने कुछ ज्यादा नहीं मांगा है। जो पहले तय हुआ था, हमें वह चाहिए।

बीजेपी नेताओं से मेरी कोई भी सीधी बात नहीं हुई है। हमारे पास सभी विकल्प हैं, लेकिन हम नहीं चाहते हैं कि उन पर हम विचार करें। लेकिन इन सब के बीच शिवसेना को अपने विधायकों के टूटने का डर भी बना हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शिवसेना अपने विधायकों को टूट से बचाने के लिए होटल ले जा रही है। खबरों के अनुसार शिवसेना अपने विधायकों को रंगशारदा होटल लेकर जा रही है। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा