मध्य प्रदेश में अंतर्राज्यीय बस सेवा का संचालन 15 जून तक रहेगा स्थगित

By दिनेश शुक्ल | Jun 08, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिये चार राज्यों में अंतर्राज्यीय बस सेवा का आवागमन 15 जून तक के लिए स्थगित किया गया है। परिवहन विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बस सेवाओं का संचालन पूरी तरह से रोका गया है। पहले यह अवधि 7 जून तक बढ़ाई गई थी। अब इसमें 15 जून तक की वृद्धि की गई है। 15 जून तक न तो इन राज्यों से बसें आयेंगी और न ही जायेंगी।

प्रमुख खबरें

Chamoli Helicopter Crash: दुर्गम पहाड़ियों में छह शवों को निकालने में जुटी बचाव टीमें

उत्तराखंड पुलिस को मिले नए प्रतीक चिह्न और वर्दी, CM Pushkar Singh Dhami ने किया अनावरण

Hardeep Singh Puri ने INDIA गठबंधन की रैली को बताया असंवेदनशील, राहुल गांधी से मांगा आत्मचिंतन

जबलपुर में Jabalpur Police ने पकड़ा 4.35 करोड़ का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार