ऑपरेशन सिंदूर भारत की हर बेटी, बहन, मां के नाम, PM Modi बोले- PAK में भारत के हमले से आतंक की इमारतें ही नहीं, उनका हौसला भी थर्रा गया'

By अंकित सिंह | May 12, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि हम सभी ने पिछले कुछ दिनों में देश की क्षमता और धैर्य को देखा है। मैं सशस्त्र बलों, सेना, खुफिया एजेंसी और वैज्ञानिकों को सलाम करता हूं। उन्होंने कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए असीम शौर्य का प्रदर्शन किया है। मैं उनकी वीरता, उनके साहस, उनके पराक्रम को आज हमारे देश की हर माता, बहन और बेटी को समर्पित करता हूं।

इसे भी पढ़ें: भारत के मिसाइलों का इतना खौफ, हमले के दौरान कहां छिपे थे आसिम मुनीर, जानकर थू-थू करेंगे सारे पाकिस्तानी

पीएम मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने जो बर्बरता दिखाई, उसने देश और दुनिया को हिलाकर रख दिया है। जो निर्दोष लोग छुट्टी मना रहे थे, उन्हें उनके परिवारों के सामने, उनका धर्म पूछकर मार दिया गया। उन्होंने कहा कि हमने आतंकवादियों का सफाया करने के लिए भारतीय सेना को पूरी आजादी दी है और आज हर आतंकवादी, हर आतंकवादी संगठन जानता है कि 'हमारी बहनें, बेटियों के माथे से सिन्दूर हटाने का अंजाम क्या होता है'। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमला आतंकवाद का सबसे बर्बर चेहरा था; यह मेरे लिए व्यक्तिगत पीड़ा थी। हमने सशस्त्र बलों को आतंकवादियों को मिट्टी मिलाने की पूरी छूट दी।

इसे भी पढ़ें: Pakistan को संभलने का भी नहीं मिला मौका, कैसे कहर बनकर टूटे Made in India के ये 5 हथियार

मोदी ने कहा कि इस आतंकी हमले के बाद सारा राष्ट्र, हर नागरिक, हर समाज, हर वर्ग, हर राजनीतिक दल एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए उठ खड़ा हुआ। हमने आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने के लिए देश की सेनाओं को खुली छूट दे दी।  आज हर आतंकी, आतंक का हर संगठन जान चुका है कि हमारी बहनों-बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का अंजाम क्या होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में आतंकवादी स्थलों पर हमला किया। आतंकवादियों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि भारत इतना बड़ा कदम उठाएगा। जब भारतीय मिसाइलों और ड्रोनों ने पाकिस्तान में उन स्थलों पर हमला किया, तो न केवल आतंकवादियों की इमारतें नष्ट हुईं, बल्कि उनके साहस को भी कुचला गया। 

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर, सिर्फ नाम नहीं है, ये देश के कोटि-कोटि लोगों की भावनाओं का प्रतिबिंब है। ऑपरेशन सिंदूर, न्याय की अखंड प्रतिज्ञा है। 6 मई की देर रात, 7 मई की सुबह पूरी दुनिया ने इस प्रतिज्ञा को परिणाम में बदलते देखा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने पाकिस्तान के आतंकवादी और सैन्य ठिकानों पर अपने हमले रोक दिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तैयारी सीमा पर वार की थी लेकिन भारत ने पाकिस्तान के सीने पर वार कर दिया। 

प्रमुख खबरें

Ranjeev Puri बने Michigan House के पहले भारतीय-अमेरिकी स्पीकर

यूपी के पारंपरिक व्यंजनों को वैश्विक बाजार देने गांव तक पहुंचेगा ODOC अभियान, Yogi Adityanath का ऐलान

Dhanteras पर समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे Lord Dhanvantari

Chawri Bazar इमारत ढहने का मामला: दिल्ली पुलिस ने 3 ठेकेदारों को फरीदाबाद से किया गिरफ्तार, एमसीडी के दो इंजीनियर भी सस्पेंड