Operation Sindoor के शहीद दिनेश शर्मा War Memorial में अमर, परिवार को गर्व, मां ने अधूरे वादों की याद दिलाई

By एकता | Jun 28, 2026

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले छह जांबाज जवान अब औपचारिक रूप से पूरी दुनिया के सामने आ गए हैं। सरकार ने पहली बार इन सभी छह शहीदों के नाम सार्वजनिक किए हैं। इन वीर सपूतों को सम्मान देते हुए इनके नामों को दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर रोल ऑफ ऑनर में शामिल कर लिया गया है। इसके साथ ही वॉर मेमोरियल की वॉल 3डी पर साल 2025 के सेक्शन में इनके नाम हमेशा-हमेशा के लिए अंकित कर दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: राम भक्तों पर गोली चलाने वाले.... Hathras में CM Yogi का Akhilesh Yadav पर वार

शहीद की मां ने रखी ये मांग

दूसरी तरफ, शहीद लांस नायक दिनेश कुमार शर्मा की मां मीरा देवी ने भी सरकार के इस कदम की सराहना की। उन्होंने कहा, "सरकार हमें जो सम्मान दे रही है, वह हमारे लिए बहुत बड़े गर्व की बात है। मुझे फख्र है कि मेरे बेटे ने भारत का नाम रोशन किया। हमें सरकार की तरफ से पूरा सम्मान मिला है।" हालांकि, उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा किए गए एक पुराने वादे को याद दिलाते हुए कहा कि सीएम ने गांव का नाम बदलने की बात कही थी, लेकिन वह अभी तक नहीं हो पाया है, जिसे जल्द से जल्द किया जाना चाहिए।

मां मीरा देवी ने एक और जरूरी बात उठाते हुए कहा कि उनके बेटे की मूर्ति और स्मारक का काम अभी तक पूरी तरह कंप्लीट नहीं हुआ है। जिस जगह पर उनके बच्चे की मूर्ति खड़ी है, वहां सीधे और बहुत तेज धूप आती है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि जिसने देश के लिए अपनी जान दे दी, उसके मेमोरियल का काम अच्छे से पूरा होना चाहिए ताकि उसे सही मायनों में सम्मान मिल सके।

प्रमुख खबरें

NEET-UG Paper Leak: CBI को सप्लीमेंट्री चार्जशीट के लिए 7 दिन का समय, 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई

1 किमी से ऊंचे Jeddah Tower को मजबूती देगा fischer, 2028 तक पूरा होगा यह Mega Project

Madhavrao Scindia Death Anniversary: दो बार PM बनने से चूक गए थे माधवराव सिंधिया, ऐसे तय की थी जनसंघ से कांग्रेस तक की यात्रा

Asian Games में Sumit Nagal ने टेनिस QF में बनाई जगह, Archery में भारत फाइनल में