Operation Sindoor: सेना की बहादुरी को सलाम, हम सरकार के साथ... CWC की बैठक के बाद बोले राहुल-खड़गे

By अंकित सिंह | May 07, 2025

कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद गुरुवार को होने वाली सर्वदलीय बैठक के लिए अपनी रणनीति पर चर्चा करने के लिए बुधवार दोपहर अपने वरिष्ठ नेतृत्व की एक तत्काल बैठक बुलाई। इस बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमें भारतीय सेना पर गर्व है। उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। खड़गे ने कहा कि सेना की बहादुरी को सलाम है। हम सरकार के हर कदम के साथ है। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "हमने कार्यसमिति में चर्चा की। हमारी सेनाओं को पूरा समर्थन। उन्हें शुभकामनाएं। उन्हें ढेर सारा प्यार। कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस कार्यसमिति की ओर से पूरा समर्थन।"

इसे भी पढ़ें: Operation Sindoor: कर्नाटक कांग्रेस ने महात्मा गांधी का शांति का संदेश किया साझा, फिर हटाया

 भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद सख्त जवाबी कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किये, जिनमें आतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तैयबा और जैश- ए- मोहम्मद के गढ़ भी शामिल हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर पोस्ट किया, पाकिस्तान और पीओके से उत्पन्न होने वाले सभी प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ भारत की एक अडिग राष्ट्रीय नीति है। उन्होंने कहा, हमें अपने भारतीय सशस्त्र बलों पर बेहद गर्व है जिन्होंने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया है। हम उनके दृढ़ संकल्प और साहस की सराहना करते हैं। 

प्रमुख खबरें

Pizza Burger के दौर में भूला UP का पारंपरिक Bhakosa, चने की दाल और गेहूं के आटे से बनता है नाश्ता

राशन इकट्ठा कर लो...यूरोप में क्या बड़ा होने वाला है! ब्रिटेन-फ्रांस अचानक क्यों करने लगे ये अपील?

Microsoft ने Hyderabad में शुरू किया चौथा Cloud Region, AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार

10m Air Rifle में Parth Mane ने जीता Silver, Manu Bhaker और सौरभ के बाद चमका नया सितारा