Operation Sindoor के बाद Yusuf Pathan नहीं होगे पाकिस्तान जाने वाले डेलिगेशन में शामिल, TMC हुई आउट

By रितिका कमठान | May 19, 2025

तृणमूल कांग्रेस के सांसद यूसुफ पठान ने केंद्र सरकार के उस डेलिगेशन में शामिल होने से इंकार कर दिया है जो पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए अलग अलग देशों में भेजा जाना था। आतंक की फैक्ट्री पाकिस्तान की असलियत को दुनिया में उजागर करने के लिए केंद्र सरकार अब पॉलिटिकल डिप्लोमेटिक स्ट्राइक कर रही है।

हालांकि सूत्रों के हवाले से खबर है कि तृणमूल कांग्रेस के सांसद यूसुफ पठान इस पहल में भाग नहीं लेंगे। इसकी जानकारी युसूफ पठान ने भारत सरकार को दी है। उन्होंने बताया कि वो इस दौरे के लिए उपलब्ध नहीं है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, सरकार ने तृणमूल कांग्रेस से सलाह लिए बिना ही उनका नाम शामिल कर लिया, जबकि सरकार ने सीधे सांसद से संपर्क किया था। क्रिकेटर से राजनेता बने पूर्व सांसद ने बताया कि वह प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

सूत्रों ने बताया कि ममता बनर्जी की पार्टी ने अपना निर्णय इस दृष्टिकोण पर आधारित किया है कि विदेश नीति केंद्र के अधिकार क्षेत्र में आती है और केंद्र सरकार को इसकी पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। "हमारा मानना ​​है कि राष्ट्र सर्वोपरि है, और हम अपने महान राष्ट्र की रक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई करने हेतु केंद्र सरकार को अपना समर्थन देने का वचन देते हैं।" हमारे सशस्त्र बलों ने हमारे राष्ट्र को गौरवान्वित किया है और हम सदैव उनके ऋणी रहेंगे।

विदेश नीति पूरी तरह से केन्द्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में है। इसलिए, केंद्र सरकार को ही हमारी विदेश नीति तय करने दीजिए। इसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार को लेनी चाहिए।" ऑपरेशन सिंदूर की पृष्ठभूमि में आतंकवाद से निपटने के भारत के संकल्प को सामने रखने के लिए विश्व की राजधानियों की यात्रा करने वाले सात प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों के रूप में 51 राजनीतिक नेताओं, सांसदों और पूर्व मंत्रियों को नामित किया गया है।

प्रमुख खबरें

दुर्गा पूजा पास घोटाले में ED पूछताछ के बाद पूर्व मंत्री Indranil Sen गिरफ्तार

बिहार में आठ महीने के भीतर होगा सभी बांधों की सुरक्षा का व्यापक ऑडिट

Delhi High Court ने जेल नियमों की अनदेखी पर DG Prisons को थमाया अवमानना नोटिस

Spain Train Crash: तोलेदो में दो तेज रफ्तार ट्रेनों की भीषण भिड़ंत, 68 यात्रियों की मौत