ट्रंप के इशारे पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर, नाना पटोले बोले- देश के सामने नहीं चलेगा मोदी जी का झूठ

By अंकित सिंह | Jun 11, 2025

महाराष्ट्र कांग्रेस के बड़े नेता नाना पटोले ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि पहलगाम में हमारी 26 बहनों का सिंदूर मिटा दिया गया लेकिन आज तक आतंकी पकड़े नहीं गए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि व्यापार के लिए ऑपरेशन सिंदूर रोका गया। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कई बार कहा कि उन्होंने दोनों देशों (भारत और पाकिस्तान) को धमकी दी है कि वे (अमेरिका) उनके साथ व्यापार बंद कर देंगे, इसलिए उन्हें युद्ध विराम कर देना चाहिए। उनके इशारे पर ऑपरेशन सिंदूर रोका गया।

उन्होंने कहा कि पुलवामा की घटना के बारे में हमें अभी भी नहीं पता, जबकि यह 2019 में हुई थी...मोदी जी दिनभर झूठ बोलते रहते हैं, लेकिन अब देश के सामने ये झूठ नहीं चलेगा। वहीं, कांग्रेस ने बुधवार को पूछा कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विदेश भेजे गए सात संसदीय प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों से मुलाकात करने के बाद अब पहलगाम घटना के बाद देश की सुरक्षा और विदेश नीति चुनौतियों पर संसद के मानसून सत्र में पूर्ण बहस कराने पर सहमत होंगे। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि यह स्वाभाविक था कि प्रधानमंत्री उन सभी 50 सांसदों से मिलें जो 32 देशों में गए इन सात प्रतिनिधिमंडलों के सदस्य थे। जहां तक ​​हमारा सवाल है, यह कोई आश्चर्य की बात नहीं थी। लेकिन हमारे पास केवल चार सरल प्रश्न हैं। हम चाहेंगे कि प्रधानमंत्री इन सवालों का जवाब दें। सवाल नंबर एक - प्रधानमंत्री सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता कब करेंगे और नेताओं से कब मिलेंगे?

इसे भी पढ़ें: कुंभ मेले में भगदड़ के बाद यूपी के सीएम से इस्तीफा क्यों नहीं मांगा? BJP पर सिद्धारमैया का पलटवार

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद जो आंतरिक और बाहरी सुरक्षा चुनौतियां सामने आई हैं, उन पर सांसदों से नहीं बल्कि नेताओं से बात करके उन्हें विश्वास में लेना चाहिए। दूसरा, हमारा सवाल यह है कि कारगिल युद्ध के बाद, हमारे पास एक कारगिल समीक्षा समिति थी... क्या सिंगापुर में सीडीएस के खुलासे के बाद भी ऐसी ही कोई कवायद होगी? क्या कोई समीक्षा होगी? क्या कोई विश्लेषण होगा? ... तो क्या कोई रिपोर्ट होगी? क्या इसे संसद में पेश किया जाएगा? 

प्रमुख खबरें

Rohini के Venkateshwar और Mayur Vihar के Salwan School में बम की धमकी, जांच जारी

CJP कार्यकर्ताओं की SEM Court में पेशी आज, Crime Branch ने भी पूछताछ के लिए बुलाया

Rahul Gandhi के Foreign Visits पर BJP का तीखा तंज, पार्टी बोली- Congress के लिए पहेली बने LoP

Dhanteras से पहले घर की इन 5 जगहों की करें सफाई, Diwali की तैयारी होगी आसान