उत्तराखंड के सभी मदरसों में पढ़ाया जाएगा ऑपरेशन सिंदूर, मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष का ऐलान

By अंकित सिंह | May 20, 2025

उत्तराखंड के सभी मदरसों में ऑपरेशन सिंदूर पढ़ाया जाएगा। इस बात की जानकारी देते हुए उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और हम ऑपरेशन सिंदूर के लिए रक्षा मंत्री को बधाई देते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हमने अपने विचार व्यक्त किए कि हम पीएम मोदी के साथ हैं। उसी से प्रेरणा लेते हुए हमने एक नई शुरुआत करने का विचार किया और हम मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में पढ़ाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: Jyoti Malhotra पर अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! दानिश के साथ ऑपरेशन सिंदूर की चैट किए डिलीट, फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया फोन-लैपटॉप

समिति की बैठक में कुछ विपक्षी सदस्यों ने ट्रंप के इस दावे को लेकर भी सवाल उठाया। विदेश मंत्रालय ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता वाली विदेश मामलों की स्थायी समिति के समक्ष एक प्रस्तुति में कहा कि पहलगाम आतंकी हमले की प्रारंभिक जांच में आतंकवादियों के पाकिस्तान में बैठे उनके आकाओं के साथ ‘संपर्क सूत्र’ का पता चला है। मंत्रालय ने कहा कि आतंकवाद के पनाहगाह के रूप में पाकिस्तान का ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ अच्छी तरह से स्थापित है, जो ठोस तथ्यों और सबूतों पर आधारित है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान अपनी धरती पर कुछ व्यक्तियों की हत्याओं के लिए भारत को दोषी ठहराता है, जबकि उसके आरोपों में कोई तथ्य या सबूत नहीं है। मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान का उद्देश्य दोनों देशों के बीच गलत तुलना करना है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Serial Blasts: 29 अक्टूबर 2005 को बम धमाकों से दहल गई थी राजधानी, 60 लोगों की हुई थी मौत

WPL 2027 Auction में UP Warriorz ने Sophie Molineux को 1.10 करोड़ में खरीदा

Cyclone Arnab के असर से Andhra Pradesh के 13 जिलों में अचानक बाढ़ का अलर्ट जारी

Cabinet ने दी खेल सामग्री विनिर्माण योजना को मंजूरी, 1856 करोड़ रुपये होंगे खर्च