झारखंड में 19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2025

 झारखंड में पिछले दो महीनों में करीब 19,000 एकड़ भूमि पर की गई अफीम की अवैध खेती को नष्ट कर दिया गया और इस संबंध में 190 लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि अफीम की अवैध खेती के संबंध में अब तक 283 मामले दर्ज किए गए हैं और 190 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें कहा गया है कि चतरा, खूंटी, लातेहार, रांची, पलामू, चाईबासा, सरायकेला और हजारीबाग जिले में अफीम की खेती की गई थी।

झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को अफीम की खेती को पूरी तरह नष्ट करने तथा 15 मार्च तक अभियान जारी रखने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा, अफीम की खेती के खिलाफ अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं, लेकिन अफीम की फसल को शत-प्रतिशत नष्ट किया जाना सुनिश्चित होना चाहिए।

प्रमुख खबरें

West Bengal Election: BJP का बड़ा दांव, RG Kar पीड़िता की मां को टिकट देकर महिला सुरक्षा पर TMC को घेरा

US दूतों को Iran ने किया रिजेक्ट, अब JD Vance संभालेंगे Pakistan में बातचीत की कमान?

Vande Bharat में खाने में शिकायत पर Indian Railways का सख्त एक्शन, IRCTC और वेंडर पर ठोका जुर्माना

IPL 2026: RCB को नया मालिक मिलने के साथ बदलेगा नाम? अनन्या बिड़ला ने दिया ये जवाब